लाइव न्यूज़ :

Sharda Sinha Last Rites: पटना में होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, बेटे ने कहा- "मां का अंतिम संस्कार भी वहीं होगा, जहां..."

By अंजली चौहान | Updated: November 6, 2024 07:08 IST

Sharda Sinha Last Rites:महान लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन हो चुका है।

Open in App

Sharda Sinha Last Rites: भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका और 'बिहार कोकिला' कही जाने वाली शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में भर्ती शारदा सिन्हा ने मंगलवार रात अंतिम सांस ली जिसके बाद बुधवार को उन्हें पटना ले जाया जा रहा है। उनके बेटे ने जानकारी दी कि एयर लिफ्ट के जरिए शारदा सिन्हा को उनके घर पटना ले जाया जाएगा, जहां वह पंचतत्व में विलीन होगीं। 

गौरतलब है कि गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बुधवार की सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर पहुंचा क्योंकि उनका अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा। प्रसिद्ध लोक गायिका, जिन्हें 'बिहार कोकिला' के रूप में जाना जाता है, शारदा सिन्हा का मंगलवार को लगभग 9.20 बजे 'सेप्टीसीमिया' के परिणामस्वरूप दुर्दम्य सदमे के कारण निधन हो गया। शारदा सिन्हा मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार के रक्त कैंसर से जूझ रही थीं, जिसका निदान 2018 में हुआ था। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एक पर रखा गया।

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनके अंतिम संस्कार की जानकारी दी और कहा कि उनका पार्थिव शरीर सुबह करीब 9.40 बजे पटना पहुंचेगा। अंशुमान सिन्हा ने कहा, "हमने तय किया है कि मेरी मां (शारदा सिन्हा) का अंतिम संस्कार उसी स्थान पर होगा, जहां मेरे पिता का अंतिम संस्कार हुआ था... इसलिए हम कल उनका पार्थिव शरीर पटना ले जाएंगे।"

मशहूर गायिका शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने बुधवार को अपनी मां के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह परिवार और उनके चाहने वालों के लिए दुख की घड़ी है, क्योंकि उन्होंने छठ पूजा के पहले ही दिन अंतिम सांस ली। मां को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी।

टॅग्स :शारदा सिन्हाभोजपुरी गानाबिहारनरेंद्र मोदीपटनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र