लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को लिखा पत्र, कहा- 'जबरन हटाया गया, ऐसे कदम गैरजरूरी, मामले की हो जांच'

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2020 09:21 IST

Coronavirus: कोरोना महामारी को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 24 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे लोगों को 24 मार्च को हटाया गया था प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही वहां से हटने का फैसला कर लिया था लेकिन सांकेतिक तौर पर दो से तीन महिलाएं मौजूद रहतीं

कोरोना वायरस खतरे के कारण राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन (बंद) के बीच दिल्ली पुलिस ने शाहीनबाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे लोगों को 24 मार्च को वहां से हटा दिया। अब कुछ प्रदर्शनकारियों पुलिस के इस कदम को लेकर सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा है।

इस पत्र में प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि उन्हें वहां से जबरन हटाया गया और इस मामले की जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने लिखा है जब कोरोना जैसी महामारी फैली हो तब पुलिस के ऐसे असंगत कदम गैरजरूरी थे।

प्रदर्शनकारियों के पत्र में कहा गया है कि कोरोना वायरस से उपजे संकट को देखते हुए उन्होंने पहले ही इस क्षेत्र को खाली करने का फैसला कर लिया था। ये भी फैसला लिया गया था कि विरोध प्रदर्शन को सांकेतिक तौर पर जारी रखने के लिए दो से तीन महिलाएं यहां मौजूद रहेंगी। पत्र ये अनुसार ये महिलाएं जरूरी दूरी भी बना कर रख रही थीं ताकि संक्रमण का खतरा नहीं हो।

गौरतलब है कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करीब तीन महीने पहले नोएडा और दक्षिणी दिल्ली को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। पुलिस के अनुसार जब स्थल को खाली कराया गया तब वहां पुरुषों सहित करीब 50 प्रदर्शनकारी थे। पुलिस ने शाहीनबाग प्रदर्शन स्थल को खाली कराने के बाद छह महिलाओं समेत कुल नौ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पास के थाने भी ले जाया गया था। बता दें कि कोरोना वायरस फैलने के बाद, दिल्ली सरकार ने राजनीतिक सहित सभी प्रकार की सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की है, जो 31 मार्च तक राष्ट्रीय राजधानी में एक स्थान पर चार या अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाती है। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 600 से ज्यादा हो गए हैं। 

इससे पहले रविवार को 'जनता कर्फ्यू' के दौरान केवल पांच महिलाएं धरना स्थल पर थीं, जबकि अन्य ने अपनी चप्पल को एकजुटता के प्रतीक के रूप में छोड़ दी थीं। अज्ञात व्यक्तियों ने रविवार को धरनास्थल के पास 'ज्वलनशील पदार्थ' फेंका था, लेकिन वहां मौजूद पांच महिला प्रदर्शनकारियों में से कोई भी घायल नहीं हुआ था।

बताते चलें कि कोरोना महामारी को देखते हुए पीएम मोदी ने पूरे देश में 24 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। हालांकि, जरूरी सेवाएं लोगों को मिलती रहेंगी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहीन बाग़ प्रोटेस्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र