लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कक्षा छठी से आठवीं तक के स्कूल दो सितम्बर से खुलेंगे

By भाषा | Updated: August 25, 2021 16:23 IST

Open in App

गुजरात सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि छठी कक्षा से आठवीं तक के स्कूल दो सितंबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि स्कूलों में छठी कक्षा से आठवीं तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक कैबिनेट बैठक में लिया।मंत्री ने कहा कि हालांकि राज्य के स्कूलों को अपने परिसर से कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है, लेकिन इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय छठी से आठवीं कक्षा में करीब 32 लाख छात्र पढ़ रहे हैं। गुजरात में कोविड-19 मामलों में गिरावट के बाद, राज्य सरकार ने पिछले महीने कक्षा नौ से 11वीं के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAhmedabad plane crash: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को 21 तोपों की सलामी दी गई,, अमित शाह अंतिम संस्कार में हुए शामिल | Watch

भारतAhmedabad Plane Crash: भीषण दुर्घटना में 270 लोगों की मौत, 4 दिन बाद, डीएनए मिलान में 87 मृतकों की पहचान

भारतएअर इंडिया विमान हादसाः विजय रूपाणी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, एक्स पर तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

भारतअहमदाबाद विमान हादसा: 1206 को अपना भाग्यशाली अंक मानते थे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी?, 12 जून (12/06) अंतिम यात्रा की तारीख!

भारतVijay Rupani Dies: केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि गुजरात के पूर्व सीएम का अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल