लाइव न्यूज़ :

दिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2026 16:12 IST

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की पूर्व अंतरिम महासचिव शशिकला ने शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को घोषणा की कि उनकी पार्टी को ऑल इंडिया पुरैची थलाइवर मक्कल मुनेत्र कड़गम (AIPTMMK) के नाम से जाना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकामुथी में एक सार्वजनिक बैठक में पार्टी के झंडे का अनावरण किया था।आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेगी। एकता का प्रतीक है, जिसके लिए वह हमेशा प्रयास करती रही हैं।

चेन्नई: तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहयोगी और एआईएडीएमके की पूर्व कार्यवाहक महासचिव शशिकला नटराजन ने ऑल इंडिया पुरची थलाइवर मक्कल मुन्नेत्र कज़गम नामक एक नई पार्टी की शुरुआत की है। ऑल इंडिया अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित नेता वी. के. शशिकला ने अपनी नयी राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा के कुछ हफ्तों बाद शुक्रवार को अपने संगठन के नाम की घोषणा की। उनके संगठन का नाम होगा- ‘‘ऑल इंडिया पुराची थलाइवर मक्कल मुनेत्र कषगम।’’ चौबीस फरवरी को, अन्नाद्रमुक की पूर्व प्रमुख दिवंगत जे. जयललिता की 74वीं जयंती के अवसर पर उनकी करीबी सहयोगी शशिकला ने रामनाथपुरम जिले के कमुथी में पार्टी के झंडे का अनावरण किया।

शशिकला ने पत्रकारों से कहा कि नयी पार्टी का चुनाव चिह्न“नारियल का बाग” होगा, जो उस एकता का प्रतीक है, जिसके लिए वह हमेशा प्रयास करती रही हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेगी।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावएमके स्टालिनजयललिताएआईडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतलगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, 47 में से 30 अन्नाद्रमुक विधायक विजय को किया समर्थन?, वीडियो

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एमवी करुपैया ने पद की शपथ दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र