लाइव न्यूज़ :

Saran Lok Sabha Seat 2024: सारण से चुनाव लड़ेंगी रोहिणी आचार्य, एनडीए नेताओं ने कहा- लालू यादव ने 2 बेटे और 2 बेटी को चुनाव में उतार दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2024 17:43 IST

Saran Lok Sabha Seat 2024: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार की बेटी का सम्मान नहीं और जो बेटी बहू बनकर सिंगापुर चली गईं।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत मेरी कर्मभूमि जमुई से कर रहे हैं।लालू यादव ने 2 बेटे और 2 बेटी को चुनाव में उतार दिया। हमारी 5 बहनें बच गईं हैं, उनको कब उतारते हैं ये बताएं?

Saran Lok Sabha Seat 2024: राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के सारण से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर एनडीए लगातार लालू परिवार पर हमला बोल रही है। इसी कड़ी में चिराग पासवान भी रोहिणी आचार्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहिणी आचार्य के चुनाव प्रचार शुरू किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लालू प्रसाद के परिवार के कई सदस्यों ने राजीव प्रताप रूडी को हराने की कोशिश की थी, लेकिन वहां उन लोगों को मुंह की खानी पड़ी थी। जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन आगे बढ़ रहा है।

जहां हम लोग नामांकन से लेकर तमाम तरह के चुनावी प्रचार शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चार तारीख को पीएम मोदी बिहार में चुनावी प्रचार का आगाज कर देंगे तो वहीं महागठबंधन के भीतर सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर तमाम विवाद अभी भी बरकरार है। यह दर्शा रहा है कि वह गठबंधन कितना असहज है।

ऐसे में बिहार की जनता तक यह संदेश पहुंच रहा है कि एनडीए एक तरफ जहां मजबूती से चुनाव प्रचार में जुट गया है तो वहीं महागठबंधन के लोग अभी तक सीट और प्रत्याशी के विवाद में ही फंसे हुए हैं। बिहार में एनडीए गठबंधन सभी 40 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम नामांकन के लिए भागलपुर जा रहे हैं।

उसके बाद हम जमुई जाएंगे। 4 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत मेरी कर्मभूमि जमुई से कर रहे हैं। ऐसे में यह मेरे लिए और हमारी पार्टी के लिए गर्व की बात है। आज से हम वहीं रहकर कार्यक्रम की तैयारी करेंगे। इधर, भाजपा के नेताओं ने भी सारण सीट से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य को लेकर लालू यादव पर हमला बोला।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार की बेटी का सम्मान नहीं और जो बेटी बहू बनकर सिंगापुर चली गईं। उन्होंने कहा कि वे बिहार में उम्मीदवार बन रही हैं तो उनके लिए बिहार की जनता तय करेगी कि जो सही में बिहारी हैं।

बिहार के प्रति सजग हैं उनके साथ या फिर वे बिहार से सिंगापुर जाकर वहां की सेवा करें उनके साथ चलना है। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव का परिचय ही है परिवारवाद। हम लोग चिंतित हैं कि लालू यादव ने 2 बेटे और 2 बेटी को चुनाव में उतार दिया। हमारी 5 बहनें बच गईं हैं, उनको कब उतारते हैं ये बताएं?

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सरनलालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव २०२४लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र