लाइव न्यूज़ :

Sambhal mosque survey: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को संभल जाने से रोका?, प्रतिबंध हटने पर पीड़ितों से मिलेंगे, देखें वीडियो

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 2, 2024 17:45 IST

Sambhal mosque survey: पुलिस की सख्ती को देखते हुए अजय राय ने संभल जाने का अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का डेलिगेशन वहां जाएगा और पीड़ितों से मिलेगा.सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी.प्रशासन ने नेताओं के संभल में आने पर 10 दिसंबर तक प्रतिबंध लगा दिया.

Sambhal mosque survey: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेताओं को लखनऊ पुलिस ने संभल जाने से रोक दिया. अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेता सोमवार को संभल जाने वाले थे लेकिन रविवार रात से ही पुलिस अलर्ट हो गई थी. सोमवार को जब अजय राय महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताओं से साथ संभल जाने के लिए कांग्रेस मुख्यालय से बाहर निकले तो पुलिस ने सभी को रोक लिया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की भी पुलिस से हुई लेकिन पुलिस ने उन्हे आगे नहीं बढ़ने दिया. पुलिस की सख्ती को देखते हुए अजय राय ने संभल जाने का अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है. और उन्होने यह ऐलान किया कि जिस दिन संभल जाने से प्रतिबंध हटेगा, उस दिन कांग्रेस का डेलिगेशन वहां जाएगा और पीड़ितों से मिलेगा.

सरकार हिटलर शाही की तरह चल रही : अजय राय

संभल जिले की जामा मस्जिद के अदालत के आदेश पर हुए सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी. इस घटना के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं ने संभल में हुई हिंसा के पीड़ित लोगों से मिलने का ऐलान किया. जिसके चलते जिला प्रशासन ने नेताओं के संभल में आने पर 10 दिसंबर तक प्रतिबंध लगा दिया. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष तथा नेता नेता प्रतिपक्ष को संभल में आने नहीं दिया. इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को संभल जाने से रोका गया.

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद अजय राय ने पत्रकारों से कहा कि हम लोग अपने समय से निकले थे. हमारे साथ में पूर्व सांसद पीएल पुनिया भी थे, लेकिन पुलिस ने हमें आगे नहीं जाने दिया तो सड़क पर धरने पर बैठ गए थे. पुलिस प्रशासन ने हमसे कहा कि 10 दिसंबर तक संभल में प्रतिबंध है, उसके हटते ही आपको (अजय राय) बता दिया जाएगा.

इसलिए हमने तय किया है कि जिस दिन संभल में प्रतिबंध हटेगा उसी दिन हमारा डेलिगेशन संभल जाएगा और हर पीड़ित परिवार से मिलेगा. अजय राय का कहना है कि पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि अगर कोई डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा हो तो उसे रोका जाए और विधायक को हाउस अरेस्ट कर लिया जाए.  ये सरकार पूरी तरह से अत्याचार और अन्याय कर रही है.

योगी सरकार हिटलर शाही की तरह चल रही है. भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकार में बैठे लोग दंगे की राजनीति और बंटवारे का काम करते हैं. यहीं वजह है कि ये लोग हमें संभल नहीं जाने दे रहे हैं. जानते है इनकी असलियत कांग्रेस नेतृत्व और देश की जनता जान जाएगी. कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने भी संभल जाने से रोकने जाने पर योगी सरकार की आलोचना की.

उनका कहना था कि संभल की वास्तविक वस्तु स्थिति जानने, देखने और जांचने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वहां जा रहा था. किसी गंभीर घटना के होने पर मौके पर जाना बहुत जरूरी होता है. लेकिन यूपी सरकार कांग्रेस से डरी हुई है, इसलिए कांग्रेस के डेलिगेशन को संभल जाने से रोका गया और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना समेत कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया. योगी सरकार का यह फैसला अशोभनीय है. 

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM