लाइव न्यूज़ :

Sabarimala-Malikappuram temples: सबरीमाला मंदिर के नए मुख्य पुजारी एस अरुण कुमार नंबूदरी?, जानिए कौन हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2024 12:19 IST

Sabarimala-Malikappuram temples: कोझिकोड के वासुदेवन नम्बूदरी को भगवान अयप्पा मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित मलिकप्पुरम मंदिर का मेलशांति चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को मासिक पूजा के लिए खोला गया था। सूची में 25 उम्मीदवार और मलिकप्पुरम के लिए 15 उम्मीदवार थे।शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में निकाला गया।

Sabarimala-Malikappuram temples: केरल के सबरीमाला मंदिर में वार्षिक तीर्थयात्रा का मौसम शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले बृहस्पतिवार को एस. अरुण कुमार नंबूदरी को भगवान अयप्पा मंदिर के नए मेलशांति (मुख्य पुजारी) के रूप में चुना गया। कोझिकोड के वासुदेवन नम्बूदरी को भगवान अयप्पा मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित मलिकप्पुरम मंदिर का मेलशांति चुना गया है। यह चयन सबरीमला मंदिर में ऊषापूजा के बाद पारंपरिक ड्रॉ के माध्यम से किया गया, जिसे बुधवार को मासिक पूजा के लिए खोला गया था।

कोल्लम जिले के शक्तिकुलंगरा के रहने वाले अरुण कुमार नम्बूदरी का चयन सुबह मंदिर परिसर ‘सन्निधानम’ में लॉटरी के जरिए किया गया। पंडालम राजपरिवार से आने वाले ऋषिकेश वर्मा ने लॉटरी के जरिए सबरीमला मेलशांति का चयन किया। इसी तरह, पंडालम राजपरिवार की वैष्णवी ने मलिकप्पुरम मेलशांति के लिए नाम की पर्ची निकाली।

सबरीमला के लिए पुजारियों की प्रारंभिक सूची में 25 उम्मीदवार और मलिकप्पुरम के लिए 15 उम्मीदवार थे। यह ड्रॉ तंत्रियों (मुख्य पुजारी) कंडारारू राजीवारू और कंडारारू ब्रह्मदथन के साथ-साथ देवस्व ओम बोर्ड के अध्यक्ष पी. एस. प्रशांत, बोर्ड के सदस्यों और अन्य शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में निकाला गया।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?