लाइव न्यूज़ :

रूसी सेनाएं यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुसीं, सड़कों पर लड़ाई जारी, नागरिकों से घरों में रहने की अपील

By विशाल कुमार | Updated: February 27, 2022 13:19 IST

खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी सेना शहर में रूसी सैनिकों से लड़ रही है और उन्होंने नागरिकों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देखारकीव रूस की सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर है और रूसी सैनिक खारकीव में घुस गए है।वीडियो में शहर की सड़कों पर कई रूसी हल्के सैन्य वाहनों को दिखाया गया है।कुछ फुटेज में वाहनों को आग लगाते हुए दिखाया गया है। धमाकों की भी खबरें हैं।

कीव:यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस के सैनिक देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गए हैं और सड़कों पर लड़ाई जारी है।  खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी सेना शहर में रूसी सैनिकों से लड़ रही है और उन्होंने नागरिकों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है। 

खारकीव रूस की सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर है और रूसी सैनिक खारकीव में घुस गए है। इससे पहले तक वे शहर के बाहरी इलाके में ही थे और उन्होंने शहर में घुसने की कोशिश नहीं की थी। 

यूक्रेन की मीडिया और सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रूसी वाहन खारकीव में चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक वाहन सड़क पर जलता दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले वीडियो में शहर की सड़कों पर कई रूसी हल्के सैन्य वाहनों को दिखाया गया है, जिसमें कुछ फुटेज में वाहनों को आग लगाते हुए दिखाया गया है। धमाकों की भी खबरें हैं।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के कार्यालय और निकटवर्ती वासिलकीव कस्बे के मेयर ने बताया था कि राजधानी से करीब 25 मील दक्षिण में झुलियानी हवाई अड्डे के निकट एक तेल डिपो से धुआं निकलता दिखाई दिया। जेलेंस्की के कार्यालय ने बताया कि रूसी बलों ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस पाइपलाइन में भी विस्फोट कर दिया।

क्रेन की राजधानी कीव के दक्षिण में रविवार तड़के बड़े विस्फोट हुए और लोग रूसी बलों द्वारा बड़े पैमाने पर हमले किए जाने की आशंका के कारण अपने घरों, भूमिगत गैराजों और उपनगर स्टेशनों में छिप गए।

अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन को हथियार एवं गोला-बारूद मुहैया कराए हैं तथा रूस को और अलग-थलग करने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इस युद्ध में तीन बच्चों समेत 198 लोगों की मौत हुई है और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन से 1,50,000 से अधिक लोग पोलैंड, मोलदोवा और अन्य देशों में चले गए हैं और संयुक्त राष्ट्र ने सचेत किया है कि यदि युद्ध जारी रहा, तो यह संख्या 40 लाख से अधिक हो सकती है। 

अमेरिका ने टैंक-रोधी हथियारों और छोटे हथियारों सहित यूक्रेन को 35 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने का संकल्प लिया है। जर्मनी ने कहा कि वह यूक्रेन को मिसाइल और टैंक रोधी हथियार भेजेगा और रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर देगा। 

यूक्रेन पर रूसी हमले के मद्देनजर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों एवं साझेदारों ने वैश्विक वित्तीय तंत्र ‘स्विफ्ट’ वित्तीय प्रणाली से प्रतिबंधित रूसी बैंकों को अलग करने और रूस के केंद्रीय बैंक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कदम लागू करने का फैसला किया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसUN Security CouncilUN General Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र