लाइव न्यूज़ :

कुंभ से गुजरात लौटने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच आवश्यक

By भाषा | Updated: April 17, 2021 17:19 IST

Open in App

जामनगर (गुजरात), 17 अप्रैल हरिद्वार में कुंभ मेला से गुजरात लौटने वाले लोगों के लिए अपने शहरों एवं गांवों में प्रवेश करने से पहले आरटी-पीसीआर जांच कराना आवश्यक है। यह बात शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कही।

कुंभ में देश भर के लाखों लोग हिस्सा ले रहे हैं और काफी संख्या में वहां साधु-संत एकत्रित हुए हैं, जिसकी देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए समाज के विभिन्न तबके ने आलोचना की है। कुंभ में काफी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले भी सामने आए हैं।

रूपाणी ने जामनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात के सभी जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कुंभ मेला से लौटने वाले लोगों पर नजर रखें और बिना आरटी-पीसीआर जांच के अपने गृह नगरों में प्रवेश करने से उन्हें रोकने के लिए नाकाबंदी की जाए।’’

उन्होंने कहा कि कुंभ से लौटने वाले हर व्यक्ति को गुजरात में आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जांच के दौरान संक्रमित पाए गए लोगों को पृथक-वास में रखा जाए।’’

रूपाणी ने कहा, ‘‘वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कुंभ मेला में शामिल होने वाले लोगों को बिना जांच के उनके गृह नगर या गांवों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कुंभ से लौटने वाले लोगों की पहचान की जाए।’’

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना वायरस की समीक्षा के लिए स्थानीय सांसद, विधायकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जामनगर आए हुए थे।

रूपाणी ने कहा कि गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के उपचार के लिए काफी कम समय में अस्पतालों में 25 हजार से 30 हजार बिस्तरों की व्यवस्था की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो