लाइव न्यूज़ :

संघ सामाजिक चुनौतियों और कुरीतियों का सामना करने के लिये सक्षम कार्यकर्ता तैयार करें: मोहन भागवत

By भाषा | Updated: February 6, 2020 23:19 IST

भागवत ने कहा कि संघ के सभी संगठनों के कार्यकर्ता एक दूसरे के पूरक बनकर स्वयंसेवक भाव से अपने कार्यों का विस्तार एवं संगठन को मजबूत करें। बैठक में भागवत ने कहा कि जागृत समाज के माध्यम से संगठित समाज खड़ा कर सामर्थ्य सम्पन्न भारत को खड़ा करना हम सब का उद्देश्य है। नैतिक शिक्षा को समाज में चर्चा का विषय बनाकर इस कार्य को हमें निचले स्तर तक के कार्यकर्ता को उत्कृष्ट तरीके से समझाना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि सामाजिक चुनौतियों और कुरीतियों का सामना करने के लिये संघ को सक्षम कार्यकर्ता तैयार करने होंगे। भागवत ने कहा कि वैचारिक एवं सामाजिक नेतृत्व तैयार करने के लिए सभी अपने संगठनों में अनुशासित, धैर्यवान, सक्षम एवं स्वावलंबी कार्यकर्ताओं को जोड़ें।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि सामाजिक चुनौतियों और कुरीतियों का सामना करने के लिये संघ को सक्षम कार्यकर्ता तैयार करने होंगे। भोपाल के शारदा विहार परिसर में दो दिन चली संघ की क्षेत्रीय समन्वय बैठक के समापन अवसर पर भागवत ने कहा कि वैचारिक एवं सामाजिक नेतृत्व तैयार करने के लिए सभी अपने संगठनों में अनुशासित, धैर्यवान, सक्षम एवं स्वावलंबी कार्यकर्ताओं को जोड़ें।

संघ के मध्यभारत प्रांत के प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भागवत ने कहा कि संघ अपने कार्यों का विस्तार ग्रामीण स्तर तक करे ताकि आने वाले समय में हम सामाजिक चुनौतियों एवं कुरीतियों का सामना करने में सक्षम और स्वावलंबी बन सकें।

भागवत ने कहा कि संघ के सभी संगठनों के कार्यकर्ता एक दूसरे के पूरक बनकर स्वयंसेवक भाव से अपने कार्यों का विस्तार एवं संगठन को मजबूत करें। बैठक में भागवत ने कहा कि जागृत समाज के माध्यम से संगठित समाज खड़ा कर सामर्थ्य सम्पन्न भारत को खड़ा करना हम सब का उद्देश्य है। नैतिक शिक्षा को समाज में चर्चा का विषय बनाकर इस कार्य को हमें निचले स्तर तक के कार्यकर्ता को उत्कृष्ट तरीके से समझाना होगा।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय समाज संघ के उद्देश्यों को समझ रहा है और आगे बढ़कर सहयोग करना चाहता है। इस समय सामाजिक सद्भाव के माध्यम से हम अपने विचारों एवं कार्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाएं ताकि एक आदर्श भारतीय समाज का निर्माण हो सके।

उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय समन्वय बैठक में विविध संगठनों के मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। भागवत की उपस्थिति में संघ की बैठक में अगले वर्ष की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह