लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के मुजफ्फरपुर में फहराया तिरंगा झंडा, कहा- देश को ले जाना है सर्वोच्च स्थान पर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2026 18:33 IST

इस मौके पर मोहन भागवत ने कहा कि जब देश के सभी नागरिक एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं, तभी भारत सशक्त और समृद्ध बनता है।

Open in App

पटना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर बिहार के प्रांत कार्यालय मुजफ्फरपुर स्थित कार्याल में झंडोत्तोलन कर देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि अपने दायित्वों और कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने देश को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाएं। यही हमारे पूर्वजों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मोहन भागवत ने कहा कि जब देश के सभी नागरिक एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं, तभी भारत सशक्त और समृद्ध बनता है। भारत को एक सच्चा गणराज्य बनाए रखने के लिए हर नागरिक को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगे का भगवा रंग त्याग, तपस्या और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। सफेद रंग शांति और पवित्रता को दर्शाता है, जबकि हरा रंग समृद्धि और कर्मशीलता का प्रतीक है। 

अशोक चक्र यह संदेश देता है कि राष्ट्र का संचालन धर्म और न्याय के आधार पर होना चाहिए। मोहन भागवत ने संविधान का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान हमें सही आचरण और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। संविधान की प्रस्तावना का पाठ नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है। कानून का पालन करना हर नागरिक का मूल कर्तव्य है।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसमुजफ्फरपुरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र