लाइव न्यूज़ :

राजद विधायक सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फोड़ा लेटर बम, चुनाव लड़ने की दे दी चुनौती

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2023 15:51 IST

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पत्र में सुधाकर सिंह ने लिखा है कि आपके द्वारा कही गई मनगढ़ंत बातों को सुनकर यही लगता है कि आपके राजनीतिक जीवन में कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रुख अपनाये हुए हैं पत्र लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा हैकहा, बिहार के लोगों का आपसे भरोसा नीतीश से उठ चुका है

पटना: राजद के द्वारा कारण बताओ नोटिस देकर पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह की जुबान पर लगाम लगाने की कोशिश नाकाम होती दिख रही है। सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर रुख अपनाये हुए हैं। वह मुख्यमंत्री को घेरने का कोई मौका हाथ से नहीं निकलने दे रहे हैं। इस बार तो बजाप्ता पत्र लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बखिया उधेड़ दी है। नीतीश कुमार को लिखे पत्र में सुधाकर सिंह ने अपने आप को जीरो जानकारी वाला विधायक बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दे दी है। साथ ही आज यह भी ऐलान कर दिया कि बजट सत्र में एक बार फिर से बिहार में कृषि मंडी कानून के लिए निजी विधयेक पेश करने जा रहे हैं।

सुधाकर ने मुख्यमंत्री को कहा है कि इस बार अगले दरवाजे से आकर बहस के लिए तैयार रहिएगा। पत्र में सुधाकर सिंह ने लिखा है कि मेरे द्वारा किसानों के मुद्दे पर उठाए जा रहे सवालों पर कल आपके द्वारा दिए गए वक्तव्यों की जानकारी मिली। 

 सुधाकर सिंह ने पत्र में लिखा है, "राज्य सरकार के मुखिया का दायित्व होता है कम से कम बुनियादी स्तर की ईमानदारी और राज्य के लोगों के प्रति कर्तव्य निष्ठा रखना। पहले तो शक होता था कि आप में इसकी कमी है, मगर अब आपके द्वारा कही गई मनगढ़ंत बातों को सुनकर यही लगता है कि आपके राजनीतिक जीवन में कर्तव्य, निष्ठा और ईमानदारी का कोई अस्तित्व ही नहीं है। कोई नीतिगत मुद्दे पर तार्किक सवाल कर दे तो आपका एक ही घिसा-पिटा जवाब होता है कि सवाल पूछने वाले को कुछ नहीं पता है। खैर, आपके जैसे प्रकांड विद्वान के सामने हमारी क्या बिसात! चूंकि हर सवाल और हर मुद्दे पर आप यही राग अपनाए रहते हैं कि बहुत काम हुआ है। इसलिए आप ही के सरकार के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के साथ बिहार की खेती किसानी से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र कर रहा हूं।"

 उन्होंने आगे लिखा, "हमें पता है कि आपकी जानकारी, आंकड़ों और जमीनी हकीकत से कोई वास्ता नहीं है। हाल के दिनों आपने गफलत में रहने का नया शौक पाला है। निजी स्वास्थ्य पर शायद इसका कुछ ज्यादा असर न पड़े, मगर लोकहित के लिए गफलत में रहना ठीक नहीं। इसलिए यह शौक जल्द से जल्द छोड़ दीजिए। और हां, आपकी एक बात से सहमत हूं कि जनता मालिक है। आगामी चुनावों में अपने पसंद का कोई भी क्षेत्र चुन लीजिएगा, जनता इसका उदाहरण के साथ पुष्टि भी कर देगी कि बिहार के लोगों का आपसे भरोसा उठ चुका है और जनता वाकई मालिक है।"

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र