लाइव न्यूज़ :

नागपुर के अधिकांश राशन केंद्रों पर नहीं पहुंचा है पीएम योजना का चावल, दुकानदार और कार्डधारकों के बीच हो रहा झगड़ा

By रियाज अहमद | Updated: April 25, 2022 21:53 IST

नागपुर राशन दुकानदार संघ का दावा है कि इस महीने 20 अप्रैल तक पिछले मार्च महीने का अनाज नहीं पहुंचा था। गेहूं की आपूर्ति थोड़ी-बहुत हो रही है, लेकिन चावल बिल्कुल भी नहीं आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर के अधिकांश राशन केंद्रों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनाज योजना का चावल नहीं पहुंचा हैइसके अलावा प्राधान्य गट योजना के अनाज की आपूर्ति में भी हो रही है इस कारण केवल कार्ड धारकों को ही परेशान नहीं हो रही है बल्कि दुकानदार को भी टेंशन हो रही है

नागपुर: पिछले कई महीनों से नागपुर के राशन केंद्रों पर अनाज की आपूर्ति में देरी से होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनती जा रही है। जानकारी के मुताबिक देरी का यह सिलसिला लंबे समय से बदस्तूर जारी है।

अभी अप्रैल का महीना खत्म होने जा रहा है लेकिन नागपुर के अधिकांश राशन केंद्रों पर अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनाज योजना का चावल नहीं पहुंचा है। वहीं सरकार के प्राधान्य गट योजना के अनाज की आपूर्ति में भी लेटलतीफी हो रही है।

नागपुर राशन दुकानदार संघ का दावा है कि इस महीने 20 अप्रैल तक पिछले मार्च महीने का अनाज नहीं पहुंचा था। गेहूं की आपूर्ति थोड़ी-बहुत हो रही है, लेकिन चावल बिल्कुल भी नहीं आ रहा है। इस वजह से कार्ड धारकों की समस्या बढ़ गई है लेकिन अन्न आपूर्ति विभाग मंद गति से ही काम कर रहा है।

दुकानदारों द्वारा बार-बार समस्या बताए जाने के बाद भी प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहीं इस बारे में पूछने के लिए संपर्क करने पर अधिकारी कॉल तक नहीं उठा रहे हैं। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्ड धारकों को हर महीने प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज मुफ्त मिलता है।इसमें तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं होता है। केंद्र सरकार ने इस योजना को सितंबर महीने तक के लिए बढ़ा दिया है।

इसके अलावा सस्ती दर पर पांच किलो अनाज भी बांटा जाता है। इसमें भी चावल दिया जाता है। दुकानदारों का कहना है कि दोनों ही योजना के चावल की आपूर्ति देरी से हो रही है। इस वजह से कई बार दुकानदार और कार्डधारक के बीच विवाद गहरा जाता है।

इस मामले में नागपुर राशन दुकानदार संघ के सचिव रितेश अग्रवाल ने कहा कि पिछले कई महीने से अनाज की आपूर्ति महीने के आखिर में हुई। मार्च महीने का अनाज अब जाकर मिला है। शहर में 681 राशन केंद्र हैं। अप्रैल का महीना भी खत्म होने जा रहा है, लेकिन अब तक इनमें से करीब 80 प्रतिशत दुकानों पर पीएम योजना का चावल नहीं पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि अनाज की आपूर्ति में देरी होने से वितरण करना कठिन हो रहा है। पहले वितरण 3 से 4 तारीख को आरंभ हो जाता था, लेकिन अब 10 तारीख के बाद ही शुरू करना पड़ रहा है।

इस बीच यह खबर भी आ रही है कि अनाज की कालाबाजारी भी जमकर हो रही है. लेकिन उस पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है। यशोधरा नगर, संघर्ष नगर, गड्डीगोदाम, खलासी लाइन, सैफीनगर, कलमना, लकड़गंज, बेसा, शांतिनगर, पांचपावली सहित कई इलाकों में पीएम योजना के अनाज की कालाबाजारी वाले सक्रिय हैं। 

टॅग्स :नागपुरPDSनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी