लाइव न्यूज़ :

धार्मिक, धर्मार्थ चंदे के लिए समान संहिता की याचिका पर शीर्ष अदालत में तत्काल सुनवाई का अनुरोध

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर सरकार पर करीब चार लाख हिंदू मंदिरों का नियंत्रण होने, जबकि मस्जिदों और गिरजाघरों पर नियंत्रण नहीं होने का आरोप लगाने वाली एक जनहित याचिका पर उच्चतम न्यायालय से तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया है और केंद्र को धार्मिक तथा धर्मार्थ दान के लिए समान संहिता बनाने का निर्देश देने की मांग की गयी है ताकि सभी धर्मों के अनुयायियों को समानता का अधिकार मिले।

भाजपा नेता और अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने जुलाई में जनहित याचिका दाखिल की थी जो बृहस्पतिवार को शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार के समक्ष तत्काल सूचीबद्ध किये जाने के लिए आई और अगले सप्ताह पीठ के समक्ष याचिका आ सकती है।

वकील अश्विनी कुमार दुबे के माध्यम से दाखिल याचिका में दलील दी गयी कि हिंदू, जैन, बौद्ध और सिखों को अपने धार्मिक स्थलों की स्थापना, प्रबंधन और देखरेख के लिए वैसे ही अधिकार मिलने चाहिए जैसे मुसलमानों, पारसियों और ईसाइयों को मिले हैं और सरकार इस अधिकार को कम नहीं कर सकती।

इसमें कहा गया, ‘‘दलील दी गयी है कि अनुच्छेद 26 के तहत संस्थानों के प्रबंधन का अधिकार सभी समुदायों के लिए प्राकृतिक आधार है। लेकिन हिंदुओं, जैन, बौद्ध और सिखों को इस विशेषाधिकार से वंचित रखा गया है।’’

जनहित याचिका में कहा गया है कि देश में नौ लाख मंदिरों में से करीब चार लाख मंदिर सरकार के नियंत्रण में है। इसमें कहा गया कि किसी धार्मिक संस्था से जुड़ी एक भी मस्जिद या गिरजाघर ऐसा नहीं है जहां सरकार का कोई नियंत्रण या हस्तक्षेप देखा गया हो। जहां तक कर भुगतान करने या दान की बात है तो देश के गिरजाघरों और मस्जिदों की ओर से कर का भुगतान नहीं किया जाता।

याचिकाकर्ता ने कहा, ‘‘इन्हीं कारणों से हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम, 1951 और राज्यों द्वारा समय-समय पर लागू किये गये ऐसे अन्य कानूनों में बदलाव की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया