लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस समारोहः 77,000 पास जारी, क्यूआर कोड से पार्किंग, मेट्रो से इन स्टेशन पर उतर कर जाएं परेड स्थल?, देखिए गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 19:49 IST

Republic Day celebrations: दक्षिणी तरफ और ब्यास, ब्रह्मपुत्र, चंबल, चेनाब, गंडक, गंगा, घाघरा, गोदावरी, सिंधु और झेलम जैसे आवंटित क्षेत्रों में बैठने वाले दर्शकों को उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर उतरने के लिए कहा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देआवंटित बैठने वाला ‘एंक्लोज़र’ कर्तव्य पथ के उत्तर में है या दक्षिण में।पेन्नार, पेरियार, रवि, सोन, सतलुज, तीस्ता, वैगई और यमुना नदियां शामिल हैं।उद्देश्य लगभग 8,000 वाहनों को समायोजित करना है।

नई दिल्लीः दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मेट्रो स्टेशन पर घोषणाओं से लेकर क्यूआर कोड आधारित पार्किंग प्रणाली तक कई उपाय किए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जहाँ मेट्रो स्टेशन पर घोषणाएँ परेड स्थल की यात्रा करने वाले टिकट और पास धारकों का मार्गदर्शन करेंगी, वहीं क्यूआर कोड आधारित प्रणाली बैठने के संबंधित स्थानों के निकट निर्दिष्ट स्थानों पर लगभग 8,000 वाहनों को पार्क करने में मदद करेगी। अधिकारियों ने कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड के सभी ‘एंक्लोज़र’ (बैठने के क्षेत्र) नदियों के नाम पर रखे गए हैं, और यात्रियों का उसी अनुसार विशेष मेट्रो स्टेशनों की ओर मार्गदर्शन किया जाएगा कि उनका आवंटित बैठने वाला ‘एंक्लोज़र’ कर्तव्य पथ के उत्तर में है या दक्षिण में।

घोषणाओं के अनुसार, दक्षिणी तरफ और ब्यास, ब्रह्मपुत्र, चंबल, चेनाब, गंडक, गंगा, घाघरा, गोदावरी, सिंधु और झेलम जैसे आवंटित क्षेत्रों में बैठने वाले दर्शकों को उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर उतरने के लिए कहा जाएगा। जिन लोगों के पास उत्तरी भाग के लिए टिकट हैं, जिसमें कावेरी, कोसी, कृष्णा, महानदी, नर्मदा, पेन्नार, पेरियार, रवि, सोन, सतलुज, तीस्ता, वैगई और यमुना नदियां शामिल हैं।

उन्हें केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उतरने की सलाह दी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाहनों से आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड आधारित पार्किंग प्रणाली शुरू की गई है। यह प्रणाली 22 निर्धारित पार्किंग स्थलों को कवर करती है और इसका उद्देश्य लगभग 8,000 वाहनों को समायोजित करना है।

इस व्यवस्था के तहत पार्किंग पास धारक अपने पास पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करके अपनी बैठने की जगह के सबसे नजदीक स्थित पार्किंग स्थलों तक पहुंचने के लिए वास्तविक समय में दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। यहां से वे पैदल चलकर अपनी सीट तक पहुंच सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए दर्शकों को प्रतिवर्ष लगभग 77,000 पास जारी किए जाते हैं,

जिनमें से लगभग 8,000 पास वाहनों से आने वालों के लिए होते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस व्यवस्था का उद्देश्य समारोहों के दौरान भ्रम को कम करना और वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाना है।" उन्होंने कहा कि दर्शकों को यथासंभव मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने और कर्तव्य पथ तक आसानी से पहुंचने के लिए घोषणाओं और संकेतों का पालन करने की सलाह दी गई है।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली पुलिसदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र