लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 96.10 प्रतिशत, संक्रमण दर एक प्रतिशत से भी कम

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:34 IST

Open in App

लखनऊ 29 मई उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगाए कोरोना कर्फ्यू और ‘टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट’ की रणनीति के सकारात्मक नतीजे आए हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 96.10 प्रतिशत को पार कर गई है।

सरकार के मुताबिक संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) में भी भारी कमी आई है और अब यह एक प्रतिशत से भी कम यानी 0.8 प्रतिशत रह गई है।

यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट (परीक्षण,पहचान और इलाज)की रणनीति बेहद कारगर साबित हो रही है और प्रदेश में रोजाना कोविड-19 के मामले तेजी से कम हो रहे हैं,जबकि नए मामले आने का औसत बहुत कम रह गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमण के आंकड़ों में रोज गिरावट आ रही है, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 2,287 नए मामले आए हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 7902 है।

बयान के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 46,201 रह गई है जिनमें से 26,187 मरीज गृह पृथकवास में हैं।

बयान के मुताबिक प्रदेश में अब तक कुल 16 लाख 21 हजार 743 लोगों ने कोरोना को मात देकर संक्रमण से मु‍क्ति पाई है। प्रदेश में कोविड-19 जांच में संक्रमण की दर 0.8% रह गई है, जबकि संक्रमण मुक्त होने की दर (कुल मरीजों में ठीक हुए मरीजों का प्रतिशत)96.10 तक पहुंच गई है।

सरकार के मुताबिक कोरोना के खिलाफ आक्रामक परीक्षण की रणनीति के तहत पिछले 24 घंटों में 3,30,289 नमूनों की जांच गई। इसमें 1,54,000 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से की गई ।

प्रदेश में अब तक कुल चार करोड़ 87 लाख 56 हजार 628 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

प्रदेश में अब तक 34 लाख 24 हजार 355 लोगों को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है जबकि एक करोड़ 42 लाख 43 हजार 355 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

सरकार ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के 18 लाख 22 हजार 374 लोगों को टीकाकारण हुआ है।

गौरतलब है कि एक जून से योगी सरकार प्रदेश के सभी 75 जिलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?