लाइव न्यूज़ :

रांची: जेल से फोन करने के मामले में लालू की बढ़ेंगी मुश्किलें! ऑडियो की हो सकती है फॉरेंसिक जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: November 29, 2020 20:21 IST

बिहार विधानसभा स्पीकर के चुनाव से पहले लालू यादव की ओर से कथित तौर पर बीजेपी विधायक को फोन करने के मामले में आरजेडी सुप्रीमो की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। ऑडियो की अगले कुछ दिनों में फॉरेंसिक जांच की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे रांची पुलिस ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच के लिए एसएसपी को देगी आवेदनरांची के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर की रिपोर्ट के मुताबिक लालू यादव के सेल में मोबाइल की पहुंच हुई थीरांची के बरियातू थाने में भाजपा के अनुरंजन अशोक की तरफ से कराई गई है प्राथमिकी

पटना:बिहार में भाजपा विधायक को फोन करने और मंत्री पद का प्रलोभन देकर समर्थन मांगने के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं. अब इस मामले में रांची के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट के मुताबिक लालू यादव के सेल में मोबाइल की पहुंच हुई थी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराएगी. इसके लिए बरियातू पुलिस एसएसपी को आवेदन देगी. फॉरेंसिक जांच के बाद यह साफ हो जाएगा कि लालू यादव की आवाज में फोन रिकॉर्डिंग में है या नहीं? 

एसएसपी से अनुमति मिलने के बाद ऑडियो क्लिप को जांच के लिए भेजा जाएगा. जेल अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि लालू यादव के सेल में सुरक्षाकर्मियों के चूक के कारण मोबाइल फोन पहुंचा. आरोप है कि लालू से मिलने जाने वालों की जांच ढंग से नहीं की गई, जिससे मोबाइल उन तक पहुंचा.

बीजेपी नेता अनुरंजन अशोक ने दर्ज कराई FIR

इस बीच रांची के बरियातू थाने में भाजपा के स्थानीय नेता अनुरंजन अशोक की तरफ से एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसमें यह आरोप लगाया गया है कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार में भाजपा के विधायक ललन पासवान को फोन पर प्रलोभन दिया और बिहार विधानसभा से अनुपस्थित रहकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में समर्थन देने को कहा. 

अनुरंजन ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि अनुपस्थित रहने के लिए लालू प्रसाद यादव ने कोरोना संक्रमित होने का बहाना बनाने का सुझाव दिया।. इसके बदले मंत्री पद देने का लालच दिया. सारी बात की रिकॉर्डिंग की एक ऑडियो क्लिप भी पेन ड्राइव में थाने को उपलब्ध कराई है. 

ललन पासवान ने भी दर्ज कराई है शिकायत

रांची में दर्ज प्राथमिकी के अलावा खुद भाजपा विधायक ललन पासवान की तरफ से पटना के निगरानी थाने में भी एक शिकायत दर्ज दर्ज कराई गई है. विधानसभा में ललन पासवान अपनी जान पर खतरा बता चुके हैं. 

ललन पासवान ने पटना में दर्ज कराई है शिकायत

वहीं इस मामले में रांची के एसएसपी ने कहा है कि लालू यादव के साथ सेवादार रह रहे हैं. सेवादार जेल का है और वह परिवार वालों से बात करने के लिए मोबाइल रखता है. इसमें सुरक्षाकर्मियों की क्या गलती है? 

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाला के मामलों में रांची में अपनी सजा काट रहे हैं. लालू द्वारा यह कथित फोन बीते मंगलवार को किया गया था। सुशील मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट इससे संबंधित एक ऑडियो क्लिप भी साझा किया था।

विधायक द्वारा पार्टी अनुशासन में बंधे होने की बात कहे जाने पर लालू प्रसाद ने कहा था, 'हम यह सरकार गिराने जा रहे हैं….आपको बाद में मंत्री बनाया जाएगा.'

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारसुशील कुमार मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?