लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: दिल्ली मीट मर्चेंट एसोसिएशन ने राष्ट्रीय राजधानी में 22 जनवरी को बूचड़खाने, मांस की दुकानें बंद रखने का किया आग्रह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2024 18:47 IST

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremoney : ‘नयी दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन’ के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने कहा कि कनॉट प्लेस के कई रेस्तरां ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन शाकाहार भोजन ही परोसने का वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सम्मान में 22 जनवरी को अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की गई है‘दिल्ली मीट मर्चेंट एसोसिएशन’ के महासचिव इरशाद कुरैशी ने दिल्ली में मांस और मछली बेचने वाले सभी व्यापारियों से आग्रह किया है

नई दिल्ली: ‘दिल्ली मीट मर्चेंट एसोसिएशन’ के महासचिव इरशाद कुरैशी ने दिल्ली में मांस और मछली बेचने वाले सभी व्यापारियों से अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सम्मान में 22 जनवरी को अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है। कुरैशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इस अपील के पीछे की मंशा दोनों समुदायों के बीच एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा देना तथा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाना है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रहे सभी बूचड़खानों तथा मांस एवं मछली बेचने वाले सभी दुकानदारों से अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मद्देनजर लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए एक दिन के लिए अपना काम बंद रखने का आह्वान किया गया है। 

कुरैशी ने कहा, ‘‘हमने सभी बूचड़खानों तथा मांस एवं मछली विक्रेताओं से राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हमारे हिंदू भाई-बहनों के उत्सव के प्रति सम्मान का प्रदर्शन करने के लिए 22 जनवरी को अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है।’’ 

उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए बिक्री बंद करने से व्यापारियों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा तथा दोनों ही समुदायों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। दिल्ली के कनॉट प्लेस के कई रेस्तरां ने 22 जनवरी को मासांहार भोजन नहीं परोसने की भी घोषणा की है। 

‘नयी दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन’ के संयुक्त सचिव अमित गुप्ता ने कहा कि कनॉट प्लेस के कई रेस्तरां ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन शाकाहार भोजन ही परोसने का वादा किया है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा।

खबर- पीटीआई भाषा एजेंसी

टॅग्स :राम मंदिरभगवान रामदिल्लीअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार