लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: वाईएसआर कांग्रेस ने 3 प्रत्याशियों की घोषणा, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2024 16:36 IST

Rajya Sabha Election 2024: तीनों उम्मीदवारों ने विधानसभा स्थित जगन मोहन रेड्डी के कार्यालय में उनसे मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा का चुनाव 27 फरवरी को निर्धारित है। वाईएसआर कांग्रेस के वी.प्रभाकर रेड्डी का कार्यकाल जल्द समाप्त होने जा रहा है।वाई.वी. सुब्बा रेड्डी, जी. बाबू राव और एम. रघुनाथ रेड्डी के नामों की घोषणा की।

Rajya Sabha Election 2024: वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी उम्मीदवार के तौर पर वाई.वी. सुब्बा रेड्डी, जी. बाबू राव और एम. रघुनाथ रेड्डी के नामों की घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक तीनों उम्मीदवारों ने विधानसभा स्थित जगन मोहन रेड्डी के कार्यालय में उनसे मुलाकात की।

उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्यसभा का चुनाव 27 फरवरी को निर्धारित है। राज्यसभा में आंध्र प्रदेश से निर्वाचित तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के के.रविंद्र कुमार, भारतीय जनता पार्टी के सी.एम.रमेश और वाईएसआर कांग्रेस के वी.प्रभाकर रेड्डी का कार्यकाल जल्द समाप्त होने जा रहा है।

वाईएसआरसीपी के लोकसभा सदस्य श्री कृष्ण देवरायलु ने पार्टी, संसद से इस्तीफा दिया

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ युवजन श्रमिका रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के लोकसभा सदस्य एल. श्री कृष्ण देवरायलु ने पार्टी और संसद से इस्तीफा दे दिया। वह आंध्र प्रदेश में नरसरावपेट निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। देवरायलु (40) ने कहा, ''हां, मैंने वाईएसआरसीपी और लोकसभा इस्तीफा दे दिया है।''

उन्होंने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र को बदलने की पार्टी की योजना पर महीनों से चले आ रहे 'ड्रामे' को खत्म करने का समय आ गया है। देवरायलु ने कहा कि वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी उन्हें एक अलग निर्वाचन क्षेत्र से टिकट देने की योजना बना रही थी लेकिन वह नरसरावपेट से अन्यत्र नहीं जाना चाहते। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर यह 'ड्रामा' पिछले छह महीनों से चल रहा है और बीते 15 दिनों में यह सार्वजनिक रूप से सबके सामने आया है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनाववाईएसआर कांग्रेस पार्टीवाई एस जगमोहन रेड्डीराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र