आप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2026 05:53 IST2026-04-25T05:51:20+5:302026-04-25T05:53:02+5:30

राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल जैसे प्रमुख चेहरों सहित सात सांसदों के शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के साथ, न केवल संसद में ‘आप’ का संख्या बल घटा है, बल्कि आगामी चुनावों के लिए उसकी तैयारियों में भी बाधा उत्पन्न हुई है।

rajya sabha 7 AAP MPs aap join bjp NDA 18 short majority in Rajya Sabha? What impact 2027 Punjab Assembly elections | आप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

file photo

Highlights कुल 244 सदस्यों वाले सदन में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा 163 होता है।बीते दो साल पार्टी के लिए काफी उथल-पुथल भरे रहने की पृष्ठभूमि में यह घटनाक्रम हुआ।सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के सात सांसदों के पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्यसभा में मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। हालांकि उच्च सदन में सत्तारूढ़ गठबंधन दो-तिहाई बहुमत से अब भी 18 सदस्य दूर है, जबकि भाजपा सदन में साधारण बहुमत से महज 10 सांसद पीछे है। राज्यसभा में राजग के पास अब 145 सांसदों का समर्थन है। कुल 244 सदस्यों वाले सदन में दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा 163 होता है।

सात सांसदों के आप छोड़ने से 2027 के लिए पार्टी की चुनावी तैयारियों पर असर

राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल जैसे प्रमुख चेहरों सहित सात सांसदों के शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के साथ, न केवल संसद में ‘आप’ का संख्या बल घटा है, बल्कि आगामी चुनावों के लिए उसकी तैयारियों में भी बाधा उत्पन्न हुई है। बीते दो साल पार्टी के लिए काफी उथल-पुथल भरे रहने की पृष्ठभूमि में यह घटनाक्रम हुआ।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित इसके कई शीर्ष नेताओं को आबकारी नीति ‘घोटाले’ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक समेत पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी। चड्ढा ने कहा कि सभी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

पंजाब के लोग पाला बदलने वालों को माफ नहीं करेंगे : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के दलबदल की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन लोटस' का हिस्सा बताया और कहा कि पंजाब की जनता पार्टी छोड़ने वाले उन सात सदस्यों को कभी माफ नहीं करेगी।

बड़े पैमाने पर दलबदल कर आप के राज्यसभा सदस्यों के भाजपा से जुड़ने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सिंह ने पार्टी पर पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कार्यों में बाधा डालने की साजिश रचने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को धोखा देने वाले सांसदों को कभी माफ नहीं करेगी।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ा झटका लगा जब राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत उसके सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। चड्ढा के साथ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पाठक ने भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले की घोषणा की।

चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से लगभग दो-तिहाई - यानी 10 में से सात - ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने घोषणा की कि स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत सात लोग उनके साथ हैं।

Web Title: rajya sabha 7 AAP MPs aap join bjp NDA 18 short majority in Rajya Sabha? What impact 2027 Punjab Assembly elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे