लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी की याचिका खारिज

By IANS | Updated: March 14, 2018 20:21 IST

न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की पीठ ने परारीवलन की याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय के आदेश पर पुनर्विचार करने से इंकार कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मार्च: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी ए.जी. पेरारीवलन की उस याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया जिसमें उसने इस मामले को दोबारा खोले जाने की मांग की थी। पेरारीवलन को 1999 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की पीठ ने परारीवलन की याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय के आदेश पर पुनर्विचार करने से इंकार कर दिया। परारीवलन ने 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या में इस्तेमाल विस्फोटक के लिए दो 9-वोल्ट बैट्री की आपूर्ति की थी।

शीर्ष अदालत ने कहा, "हम इससे संतुष्ट हैं कि अदालत के निर्णय पर दोबारा विचार करने की जरूरत नहीं है। हम इस संबंध में याचिका को खारिज करते हैं।"

सर्वोच्च न्यायालय ने 11 मई 1998 को परारीवलन और छह अन्य के खिलाफ सजा को सही ठहराया था और 8 अक्टूबर 1999 को पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी थी। परारीवल उन सात दोषियों में शामिल हैं जिसे राजीव गांधी हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

टॅग्स :राजीव गाँधीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?