लाइव न्यूज़ :

Mandawa By Election Result 2019 Update: मंडावा सीट से कांग्रेस की रीटा चौधरी जीतीं, बीजेपी की करारी हार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 15:55 IST

Rajasthan Mandawa By Election Result 2019 declared: दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के नरेंद्र कुमार ने जीती थी जो बाद में नागौर से सांसद चुने गए और यह सीट खाली हो गयी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रीटा चौधरी को उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की मंडावा (झुन्झुनूं) तथा खींवसर (नागौर) विधानसभा क्षेत्र के लिए गत सोमवार को मतदान हुआ था। मंडावा में 9 और खींवसर में 3 उम्मीदवार मैदान में थे।

कांग्रेस ने राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में मंडावा (झुंझुनू) सीट जीत ली है। गुरुवार को घोषित परिणाम में कांग्रेस की रीटा चौधरी ने भाजपा की सुशीला सींगड़ा को 33,704 मतों से हराया।

दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के नरेंद्र कुमार ने जीती थी जो बाद में नागौर से सांसद चुने गए और यह सीट खाली हो गयी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रीटा चौधरी को उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर बधाई दी है।

राज्य की मंडावा (झुन्झुनूं) तथा खींवसर (नागौर) विधानसभा क्षेत्र के लिए गत सोमवार को मतदान हुआ था।  मंडावा में 9 और खींवसर में 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस ने मंडावा में रीटा चौधरी को तथा खींवसर में पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने मंडावा में सुशीला सिगड़ा को टिकट दिया है। भाजपा ने खींवसर विधानसभा सीट गठबंधन के तहत हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लिये छोडी है। यहां बेनीवाल के छोटे भाई नारायण बेनीवाल चुनाव मैदान में है।

मालूम हो कि मंडावा में 69.62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में मंडावा में 73.57  प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।मंडावा सीट के लिए कुल 2,27,414 मतदाता हैं और जहां 259 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। 

टॅग्स :राजस्थान उपचुनावउपचुनावराजस्थानअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र