लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: जजों की कमी से जूझ रहा है राजस्थान हाईकोर्ट, 50 फीसदी पद रिक्त

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 15, 2020 05:36 IST

अभी जयपुर और जोधपुर हाईकोर्ट में कुल 4,73,316 केस लंबित हैं और सीजे सहित प्रत्येक के पास औसत 18332 केसों का भार है।

Open in App
ठळक मुद्देयदि सभी स्वीकृत पदों पर नियुक्ति कर दी जाये तब भी प्रत्येक जज के आस औसतन लगभग 9466 मामले रहेंगे।जिस अनुपात में जज रिटायर हो रहे हैं उसी अनुपात में उनके पदों को भरा नहीं जा रहा जिसके चलते इतना बड़ा अंतर हो गया है।

जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट लम्बे समय से जजों की कमी को लेेकर जूझ रहा है। गत मार्च में न्यायिक अधिकारी कोटे से 6 जजों की नियुक्ति किये जाने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 27 पर पहुंची थी। लेकिन 31 मार्च को महेन्द्र माहेश्वरी और 11 अप्रेल को जीआर मूलचंदानी के रिटायर होने के साथ ही अब संख्या हाईकोर्ट में स्वीकृत जजों की कुल संख्या 50 की तुलना में आाधी या 50 फीसदी रह गई है। इसके चलते अब एक-एक जज पर 18332 मामलों को भार है।राजस्थान हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति जल्द ही नहीं की गई तो आगामी सितम्बर में रिटायर हो रहे जस्टिस अभय चतुर्वेदी के रिटायरमेंट के बाद संख्या 24 ही रह जाएगी।उल्लेखनीय है कि जयपुर और जोधपुर हाईकोर्ट से 9 वकीलों के नाम जज बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट काॅलेजियम के पास भेजे गए थे लेकिन इनमें से मात्र एक जस्टिस महेन्द्र गोयल की ही नियुक्ति हो सकी है। वहीं वकील कोटे से ही मनीष सिसोदिया का नाम भी जज के लिए 22 जनवरी की काॅलेजिलयम की मीटिंग में स्वीकृत हुआ था लेकिन फिलहाल उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई है।

अभी जयपुर और जोधपुर हाईकोर्ट में कुल 4,73,316 केस लंबित हैं और सीजे सहित प्रत्येक के पास औसत 18332 केसों का भार है। यदि सभी स्वीकृत पदों पर नियुक्ति कर दी जाये तब भी प्रत्येक जज के आस औसतन लगभग 9466 मामले रहेंगे।गौरतलब है कि जिस अनुपात में जज रिटायर हो रहे हैं उसी अनुपात में उनके पदों को भरा नहीं जा रहा जिसके चलते इतना बड़ा अंतर हो गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में भी हाईकोर्ट के पांच जज रिटायर हुए थे लेकिन इस दौरान मात्र तीन जजों की ही नियुक्ति हो सकी। ऐसे में कार्यरत जजों पर हाईकोर्ट मंे लंबित मामलों का भार और अधिक बढ़ना स्वाभाविक है

टॅग्स :राजस्थानहाई कोर्टकोर्टजयपुरजोधपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज