लाइव न्यूज़ :

'मराठी लोगों की खातिर' राज और उद्धव ठाकरे मिल रहे हैं?, संजय राउत ने कहा- ‘मनसे’ और ‘दिल से’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 11:22 IST

राज ठाकरे शिवसेना (उबाठा) के साथ गठबंधन पर तभी विचार करेंगे, जब कोई ठोस प्रस्ताव सामने रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे"मराठी मानुस" (मराठी भाषी लोगों) के व्यापक हित में हाथ मिला सकते हैं।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन के प्रति सकारात्मक रुख है। मुंबई, ठाणे, नासिक, नागपुर और पुणे के नगर निगम शामिल हैं।

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 'मराठी लोगों की खातिर' राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ गठबंधन को लेकर सकारात्मक है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने पिछले महीने एक साथ आने की अटकलों को हवा दी थी। लगभग दो दशक पहले कड़वाहट के साथ अलग होने के बाद उनके बयानों से संकेत मिलता है कि वे "तुच्छ मुद्दों" को नजरअंदाज कर सकते हैं और "मराठी मानुस" (मराठी भाषी लोगों) के व्यापक हित में हाथ मिला सकते हैं।

राउत ने कहा कि शिवसेना (उबाठा) का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन के प्रति सकारात्मक रुख है। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मराठी लोगों की खातिर राज ठाकरे के साथ गठबंधन के बारे में उद्धवजी का रुख ‘मनसे’ और ‘दिल से’ है।" महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव इस वर्ष के अंत में होने वाले हैं। इनमें मुंबई, ठाणे, नासिक, नागपुर और पुणे के नगर निगम शामिल हैं।

इससे पहले, वरिष्ठ मनसे नेता संदीप देशपांडे ने बृहस्पतिवार को कहा था कि राज ठाकरे शिवसेना (उबाठा) के साथ गठबंधन पर तभी विचार करेंगे, जब कोई ठोस प्रस्ताव सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "अगर शिवसेना (उबाठा) को लगता है कि मनसे के साथ गठबंधन संभव है तो उन्हें एक ठोस प्रस्ताव के साथ आगे आना चाहिए। राज ठाकरे इस पर फैसला लेंगे।" 

टॅग्स :राज ठाकरेउद्धव ठाकरेमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं