लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2023: राज ठाकरे बोले- अगर पत्नी शर्मिला राजनीति में आती हैं तो वह घर का काम करने के लिए तैयार हैं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 26, 2023 21:20 IST

'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह में शामिल मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का साक्षात्कार अमृता फडणवीस ने लिया। राज ठाकरे ने कहा कि अगर पत्नी शर्मिला राजनीति में आती हैं तो वह घर का काम करने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 26 अप्रैल को हुआराज ठाकरे बोले- पत्नी शर्मिला ठाकरे राजनीति में आती हैं तो कोई समस्या नहींअमृता फडणवीस ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का साक्षात्कार लिया

Lokmat Maharashtrian of the Year Awards 2023: 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 26 अप्रैल को वर्ली में एनएससीआई डोम में हो रहा है। इस समारोह में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी शामिल हुए। 

साक्षात्कार के दौरान, अमृता फडणवीस ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से पूछा कि अगर पत्नी शर्मिला ठाकरे राजनीति में आती हैं तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? कार्यक्रम में शामिल राज ठाकरे ने कहा कि अगर उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे सक्रिय राजनीति में आती हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है और मैं घर का काम करने के लिए तैयार हूँ। राज ठाकरे ने कहा कि भले ही वे मुझसे आगे निकल जाएं। मुझे कोई परेशानी नहीं होगी। आपको बाद में पता चलेगा कि राज ठाकरे इसे बर्दाश्त कर सकते हैं।

बता दें कि 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने सार्वजनिक सेवा - समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, चिकित्सा, उद्योग, खेल, कृषि, सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।  

'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह में इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैं आपके पास आपका आदमी के रूप में आया हूं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुंबई शहर से मेरा नाता बहुत पुराना है। यद्यपि मेरी कर्म भूमि मध्य प्रदेश है, मेरी जन्मभूमि, पारिवारिक बंधनों की भूमि महाराष्ट्र है, है और रहेगी। दादासाहेब ने मुझे बताया कि मंत्री जी आए हैं। मैं महाराष्ट्र में मंत्री नहीं हूं, सांसद नहीं हूं। महाराष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "आज हम महाराष्ट्र को औद्योगिक, शिक्षा आदि क्षेत्रों में अग्रणी देखते हैं। महाराष्ट्र की विशेषता भारत के लिए बलिदान भूमि है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है। शिवाजी महाराज के मन में संघर्षमय जीवन था, उन्होंने स्वराज्य की मशाल हाथों में ली और हिन्दू स्वराज्य की शुरुआत की।"

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्डराज ठाकरेअमृता फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला