लाइव न्यूज़ :

बीएमसी पर बीजेपी ने कब्जा किया तो ‘मराठी मानुष’ शक्तिहीन होंगे?, राज ठाकरे ने कहा-महाराष्ट्र से मुंबई को अलग करने की चाह रखने वाले सत्ता पर काबिज?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2026 12:22 IST

मनसे प्रमुख ने कहा कि वह और उनके चचेरे भाई अपने अस्तित्व के लिए नहीं बल्कि राज्य में ‘मराठी मानुष’ के अस्तित्व के लिए एक साथ आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत व जाने-माने निर्देशक महेश मांजरेकर ने लिया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों के लिए पिछले महीने गठबंधन की घोषणा की थी।राज ने कहा कि आज का माहौल कुछ वैसा ही है जैसा संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के दौरान था।

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की चाह रखने वाले लोग केंद्र और राज्य की सत्ता में हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये लोग महानगर पालिकाओं की सत्ता पर भी काबिज हो गये तो ‘मराठी मानुष’ शक्तिहीन हो जाएंगे। शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ एक संयुक्त साक्षात्कार के पहले भाग में मनसे प्रमुख ने कहा कि वह और उनके चचेरे भाई अपने अस्तित्व के लिए नहीं बल्कि राज्य में ‘मराठी मानुष’ के अस्तित्व के लिए एक साथ आए हैं।

ठाकरे भाइयों का साक्षात्कार शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत व जाने-माने निर्देशक महेश मांजरेकर ने लिया। दोनों भाइयों ने 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों के लिए पिछले महीने गठबंधन की घोषणा की थी।

राज ठाकरे ने सामना को दिए साक्षात्कार में कहा कि राज्य के बाहर से लोग न केवल आजीविका के लिए आ रहे हैं बल्कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया, “यह एक पुराना घाव है। मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के सपने को साकार करने के प्रयास जारी हैं।” राज ने कहा कि आज का माहौल कुछ वैसा ही है जैसा संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के दौरान था,

जब गुजरात चाहता था कि मुंबई उसका हिस्सा हो जाए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की चाह रखने वाले केंद्र और राज्य दोनों में सत्ता में हैं।” मनसे प्रमुख ने दावा किया, “अगर वे (भाजपा) महानगर पालिकाओं पर नियंत्रण कर लेते हैं तो मराठी मानुष कुछ करने की स्थिति में नहीं रहेंगे।”

मनसे प्रमुख ने कहा कि अगर इस पर लगाम लगानी है, तो खासकर मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, मीरा-भयंदर, कल्याण-डोम्बिवली और छत्रपति संभाजीनगर में नगर निकायों पर नियंत्रण जरूरी है। उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विकास का ढोंग तो करती है, लेकिन इससे प्रगति की बजाय विनाश होता है।

उन्होंने दावा किया कि यह ‘बिना योजना के विकास’ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “सरकार को खुद नहीं पता कि वह क्या करना चाहती है।” उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से सत्ता में बैठे लोग मराठी या महाराष्ट्र से हैं लेकिन मुंबई की जनता से उनका कोई लेना-देना नहीं है। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख ने आरोप लगाया, “वे सिर्फ ठेकेदारों के लिए काम करते हैं।”

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाNashik APMCराज ठाकरेउद्धव ठाकरेमुंबईमहाराष्ट्रBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं