लाइव न्यूज़ :

Raipur City South Assembly By-Election: मतगणना आज, भाजपा और कांग्रेस में टक्कर?, कौन आगे और पीछे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 04:34 IST

Raipur City South Assembly By-Election: शनिवार को सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती की जाएगी। पूरी प्रक्रिया 19 राउंड में 14 टेबलों पर होगी।

Open in App
ठळक मुद्देRaipur City South Assembly By-Election: रायपुर शहर दक्षिण सीट के लिए हुए उपचुनाव में 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था।Raipur City South Assembly By-Election: भाजपा प्रचार का नेतृत्व मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बृजमोहन अग्रवाल ने किया।Raipur City South Assembly By-Election: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने जोर लगा दी।

Raipur City South Assembly By-Election: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार को हो रही है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में शुरू हुई, जहां सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए हैं। रायपुर शहर दक्षिण सीट पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। इस सीट पर भाजपा के विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था। रायपुर शहर दक्षिण सीट के लिए हुए उपचुनाव में 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके बाद ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती की जाएगी। पूरी प्रक्रिया 19 राउंड में 14 टेबलों पर होगी। उपचुनाव के लिए 30 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन प्रमुख रूप से मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होने की संभावना है।

भाजपा ने रायपुर के पूर्व सांसद और पूर्व महापौर सुनील कुमार सोनी को मैदान में उतारा है, जबकि विपक्ष ने युवा चेहरा आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। शर्मा युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष हैं। उपचुनाव के दौरान भाजपा की ओर से प्रचार का नेतृत्व मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बृजमोहन अग्रवाल ने किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तथा पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख दीपक बैज ने मुख्य विपक्षी दल के लिए प्रचार किया।

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने साय सरकार द्वारा जारी महिला और किसान हितैषी योजनाओं को लोगों के सामने रखा, जिसमें महतारी वंदन योजना शामिल है, जिसके तहत विवाहित महिला लाभार्थियों को एक हजार रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जा रही है। कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान के दौरान भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार सोनी पर 2019 से 2024 तक सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया और राज्य में 'बिगड़ती' कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अग्रवाल ने रायपुर शहर दक्षिण सीट पर 1,09,263 वोट हासिल किए थे और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ राज्य में सबसे ज्यादा 67,719 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। पिछले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 90 में से 54 सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस ने 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती थी।

टॅग्स :उपचुनावरायपुर सिटी साउथBJPकांग्रेसछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं