लाइव न्यूज़ :

पंजाब, हरियाणा में बारिश होने से तापमान में कमी आई

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:22 IST

Open in App

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा और लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिली। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 30.2, 33.7 और 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री तक कम है। अंबाला में चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नारनौल, रोहतक और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान क्रमश: 35, 32.5 और 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री तक कम है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में अधिकतम तापमान क्रमश: 36, 31.3 और 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री तक कम है। अमृतसर में दो मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में छिटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज के साथ बौछारे पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनए साल में बदला MP का मौसम, ग्वालियर, सागर- चंबल में घना कोहरा, पूर्वी हिस्से मे बारिश की संभावना

भारतमौसम विभाग ने उत्तराखंड-यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, भारी बारिश की जताई संभावना

भारतदिल्ली में मौसम बिगड़ने से और गंभीर हो सकती है हालत, मौसम विभाग ने राजधानी में जारी किया बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट

भारतमहाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतHeavy Rainfall: उत्तराखंड के 9 जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलें रहेंगी बन्द

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज