लाइव न्यूज़ :

Indian Railway: दिवाली व दशहरा पर रेलवे इन शहरों के लिए चलाएगी 24 स्पेशल ट्रेन, आज से बुकिंग शुरू

By अनुराग आनंद | Updated: October 17, 2020 14:13 IST

पश्चिमी रेलवे ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों में से पांच जोड़ी ब्रांदा टर्मिनस से, दो-दो जोड़ी इंदौर और उधना से वहीं एक-एक जोड़ी ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशनों से चलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देत्योहार के मौके पर पश्चिमी रेलवे द्वारा चलाई जा रही 24 रेलगाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित होंगी।इन सभी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग 17 से 22 अक्टूबर के बीच प्रारंभ हो जाएगी।  

मुंबईपश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने कहा है कि दशहरा और दीपावली त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे ने बताया कि यह सभी ट्रेन कुल मिलाकर 156 फेरे लगाएंगी।

डब्ल्यूआर ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों में से पांच जोड़ी ब्रांदा टर्मिनस से, दो-दो जोड़ी इंदौर और उधना से वहीं एक-एक जोड़ी ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशनों से चलेंगी।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सभी रेलगाड़ियां विशेष रेलगाड़ियों के तौर पर चलाई जाएंगी और उनका विशेष किराया होगा।’’ ये रेलगाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित होंगी और इनके लिए बुकिंग 17 से 22 अक्टूबर के बीच प्रारंभ हो जाएगी।  

राजस्थान के लिए त्यौहार के मौके पर 13 स्पेशल ट्रेनें चलाएगी रेलवे

त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने राजस्थान से जुड़े यात्रियों की सुविधा के लिए 13 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार विशेष ट्रेन पूर्णतया आरक्षित सेवाएं होंगी।

इनमें अजमेर-दादर-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल (त्रि-साप्ताहिक), श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, जयपुर-पुणे-जयपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल और भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शामिल है।

इनके अलावा रेलवे जयपुर-इंदौर-जयपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, अजमेर-सियालदाह-अजमेर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल और बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल चलाएगी।  

20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलेंगी 392 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

बता दें कि इंडियन रेलवे ने त्योहारी सीजन में 196 जोड़ी यानी 392 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। देश के अलग-अलग राज्यों के लिए इन ट्रेन को  फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के नाम से चलाया जाएगा।

दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान छुट्टियों की वजह से मुसाफिरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य जगहों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ही चलेंगी।

टॅग्स :भारतीय रेलमुंबईइंदौरराजस्थानदिवालीदुर्गा पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी