लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने पिछले एक महीने के दौरान 15 राज्यों में 20770 टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचायी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई भारतीय रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रयासों के तहत पिछले एक महीने में 15 राज्यों में 20,770 टन से अधिक तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाई है।

अब तक 305 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेनों ने अपनी यात्रा पूरी की ली है, वहीं 26 टैंकरों में 420 टन से अधिक तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के साथ छह ट्रेनें रास्ते में हैं।

असम में तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस शनिवार पहुंची, जिससे चार टैंकरों में 80 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन वहां पहुंचायी गई।

दक्षिणी राज्यों में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में से प्रत्येक को 1,600 टन से अधिक तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन प्राप्त हुई है।

रेलवे के अनुसार, पिछले एक महीने के दौरान 1,237 से अधिक टैंकरों में 15 राज्यों के 39 शहरों में 20,770 टन से अधिक तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाई गई।

'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेनों ने 35 दिन पहले 24 अप्रैल को महाराष्ट्र में 126 टन भार के साथ अपनी आपूर्ति शुरू की थी।

ट्रेनों ने 15 राज्यों - उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम में तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाई।

अब तक महाराष्ट्र में 614 टन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3,731 टन, मध्य प्रदेश में 656 टन, दिल्ली में 5,327 टन, हरियाणा में 1,967 टन, राजस्थान में 98 टन, कर्नाटक में 1,994 टन, उत्तराखंड में 320 टन ऑक्सीजन की ढुलाई की जा चुकी है। वहीं, तमिलनाडु में 1,735 टन, आंध्र प्रदेश में 1,668 टन, पंजाब में 225 टन, केरल में 380 टन, तेलंगाना में 1,770 टन, झारखंड में 38 टन और असम में 240 टन ऑक्सीजन पहुंचायी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

भारत अधिक खबरें

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0