लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने गत पांच साल में 813 नयी रेलगाडियों की शुरुआत की : आरटीआई

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:17 IST

Open in App

(अनन्या गुप्ता)

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर भारत सरकार द्वारा वर्ष 2016 में रेल बजट को आम बजट के साथ मिलाने और राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के एक बार में नयी रेलगाड़ियों की घोषणा की परंपरा को समाप्त करने बाद से अब तक रेलवे ने करीब 800 नयी रेलगाड़ियां चलाई है।यह खुलासा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिले जवाब में हुआ है।

मध्य प्रदेश के रहने वाले चंद्र शेखर गौड़ के आरटीआई आवेदन पर रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए जवाब के मुताबिक वर्ष 2020-21 में कोविड-19 महामारी के चलते कोई नयी रेलगाड़ी नहीं चलाई क्योंकि इसकी वजह से सामान्य सेवाओं को भी स्थगित करना पड़ा था।

रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार रेलवे ने वित्तवर्ष 2020-21 में कोई नयी ट्रेन नहीं चलाई। लेकिन वर्ष 2019-20 में 144, वर्ष 2018-19 में 266, वर्ष 2017-18 में 170 और वर्ष 2016-17 में 223 नयी रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू किया।

तत्कालीन रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने वर्ष 2015-16 का रेल बजट पेश करते हुए एक भी नयी रेलगाड़ी शुरू करने या मौजूदा रेलगाड़ियों की सेवा का विस्तार करने की घोषणा नहीं की थी।

हालांकि, उनके पूर्ववर्ती डीवी सदानंद गौड़ा ने वर्ष 2014-2015 का रेल बजट पेश करते हुए पांच जन साधारण, पांच प्रीमियम और छह वातानुकूलित रेलगाड़ी, 27 नयी एक्सप्रेस रेलगाड़ी, आठ सवारी गाड़ी, पांच डेमू और छह मेमू चलाने की घोषणा की थी।

पारंपरिक रूप से रेल बजट का इसलिए इंतजार किया जाता था क्योंकि उसमें नयी रेलगाड़ियों की घोषणा की जाती थी, खासतौर पर उन राज्यों द्वारा जहां पर केंद्र शासित पार्टी की सरकार होती थी।

रेलवे अधिकारी ने बताया, ‘‘नयी रेलगाड़ियों की घोषणा अकसर राजनीतिक कारणों से की जाती थी। अब चीजों को तार्किक किया है और नयी रेलगाड़ियों की तब घोषणा की जाती है जब उनकी जरूरत होती है।’’

गौरतलब है कि वर्ष 2011-12 के रेल बजट में तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी ने 56 नयी रेलगाड़ियों की घोषणा की थी और वर्ष2012-13 के बजट में 72 नयी रेलगाड़ियों का ऐलान किया गया था।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अगस्त 2023 तक आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर रेलवे 75 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर