लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, खानपान की गुणवत्ता में सुधार करने के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: October 30, 2019 06:02 IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खानपान की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार करने तथा सभी खानपान यूनिटों के साथ-साथ आन बोर्ड केटरिंग में भी भुगतान के लिये पीओएस मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में 'नॉन फेयर आय' बढ़ाने के लिये रचनात्मक तरीके अपनाने पर जोर दिया।बैठक में गोयल ने उत्तर पश्चिम रेलवे की कार्यप्रणाली, कार्ययोजनाओं, निर्माण परियोजनाओं, फ्रेट कॉरिडोर तथा यात्री सुविधाओं के कार्यों की जानकारी ली।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में 'नॉन फेयर आय' बढ़ाने के लिये रचनात्मक तरीके अपनाने पर जोर दिया। बैठक में गोयल ने उत्तर पश्चिम रेलवे की कार्यप्रणाली, कार्ययोजनाओं, निर्माण परियोजनाओं, फ्रेट कॉरिडोर तथा यात्री सुविधाओं के कार्यों की जानकारी ली और इन कार्यों को और अधिक बेहतर बनाने के लिये दिशा निर्देश दिए।

रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि गोयल ने इस मंडल में गाड़ियों की समयपालना पर संतोष जताया और कहा कि ‘‘हमें इस क्षेत्र में और अधिक ध्यान देकर कार्य करना है, ताकि हम यात्रियों को समयबद्ध परिवहन देने के संकल्प में कामयाब हो सकें।’’

गोयल ने खानपान की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार करने तथा सभी खानपान यूनिटों के साथ-साथ आन बोर्ड केटरिंग में भी भुगतान के लिये पीओएस मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

नॉन फेयर आय बढाने के लिये गोयल ने अधिकारियों को रचनात्मक तरीके अपनाने को कहा तथा कार्यों में नवाचार को सम्मलित करने को कहा।

इसके साथ ही उन्होंने मालभाड़ा आय को भी बढ़ाने के हरसंभव प्रयास करने के लिये प्रोत्साहित किया। बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश व अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे