लाइव न्यूज़ :

रेल मंत्री ने कोलकाता में पूर्वी रेलवे के कार्यालय की इमारत में लगी आग की घटना के जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: March 9, 2021 09:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता में पूर्वी रेलवे के कार्यालय की एक इमारत में लगी भीषण आग की घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

कोलकाता में स्ट्रेंड रोड स्थित बहुमंजिला न्यू कोयलाघाट इमारत में सोमवार शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है और अब शीतलन का काम जारी है।

गोयल ने सोमवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ कोलकाता में पूर्वी रेलवे स्ट्रेंड रोड कार्यालय में लगी आग की घटना में मारे गए दमकल विभाग के चार कर्मियों, दो रेलवे कर्मियों और पुलिस के एक एएसआई सहित नौ लोगों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ रेलवे अधिकारी और जीएम मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में राज्य सरकार की मदद कर रहे हैं। हम सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा कि आगजनी की इस दुखद घटना के दौरान रेलवे राज्य सरकार को हर संभव मदद मुहैया कराएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।’’

घटनास्थल पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि राज्य सरकार मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और प्रत्येक मृतक के एक निकट परिजन को सरकारी नौकरी देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम