लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने उबर ड्राइवर से की बात, प्रवासी मजदूरों के बाद सुनी कैब ड्राइवर्स की समस्याएं

By सुमित राय | Updated: May 25, 2020 15:29 IST

राहुल गांधी ने दिल्ली प्रवासी मजदूरों से मुलाकात के बाद एक उबर ड्राइवर से बातचीत की है और कैब ड्राइवर्स की समस्याओं को जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी और उबर ड्राइवर परमानंद के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी नहीं दी गई है।राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें वह उबर ड्राइवर से बात कर रहे हैं।राहुल गांधी ने 16 मई को दिल्ली के सुखदेव विहार में कुछ प्रवासी मजदूरों से बातचीत की थी।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैब सर्विस उबर के एक ड्राइवर से बात की है। हालांकि राहुल गांधी और उबर ड्राइवर परमानंद के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें वह उबर ड्राइवर से बात कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने 16 मई को दिल्ली के सुखदेव विहार में फ्लाईओवर के पास लॉकडाउन के दौरान फंसे कुछ प्रवासी मजदूरों से बातचीत की थी, जिसके बाद उन्होंने प्रवासियों से बातचीत की एक डॉक्यूमेंट्री भी जारी की थी।

राहुल गांधी ने जो फोटोज शेयर की है, जो एक स्टैंडअलोन की दुकान के पास क्लिक की गई। इसकमें राहुल गांधी और उबर ड्राइवर सड़क पर कुर्सियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। राहुल ने स्नीकर्स के साथ एक सफेद कुर्ता पायजामा पहना है।

राहुल ने फोटो शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "दिल्ली के एक उबर ड्राइवर परमानंद के साथ आज सुबह एक अद्भुत बातचीत हुई, जिसमें उनकी समस्याओं के बारे में और उनके जैसे कई अन्य लोगों के बारे में बात की जो समस्या का सामना कर रहे हैं।"

बता दें कि मल्टीनेशनल कैब सर्विस कंपनी उबर ने पिछले कुछ हफ्तों में हजारों लोगों को नौकरियों निकाल दिया है, क्योंकि कोरोनो वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन के कारण सर्विस बंद दी। दिल्ली में लगभग दो महीने के लॉकडाउन के बाद पिछले हफ्ते कैब सेवाएं फिर से शुरू की गई हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीउबरप्रवासी मजदूरकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र