लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi Yatra 2.0: 14 राज्य, 85 जिला और 6200 किमी की दूरी, 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’, लोकसभा चुनाव से पहले इन राज्य को मथेंगे राहुल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2023 14:21 IST

Rahul Gandhi Yatra 2.0: ‘भारत न्याय यात्रा’ मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात और राजस्थान से होकर गुजरेगी और 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे14 राज्यों और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

Rahul Gandhi Yatra 2.0:कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने की बुधवार को घोषणा की। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी और इस दौरान 14 राज्यों और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।

‘भारत न्याय यात्रा’ मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात और राजस्थान से होकर गुजरेगी और 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालेगी।’’ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को इम्फाल से यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। रमेश ने कहा कि ‘भारत न्याय यात्रा’ में देश के लोगों के लिए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा, ‘‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने का निर्णय किया है।’’ इस यात्रा में देश की महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदाय के लोगों से बातचीत की जाएगी।

‘भारत न्याय यात्रा’ ज्यादातर बस से होगी लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पार्टी नेता राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक 21 दिसंबर से दूसरे चरण की यात्रा करनी चाहिए, जिसके बाद इस यात्रा की घोषणा की गई है।

यात्रा मणिपुर से प्रारंभ करने के कारण के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कहा कि वह देश का महत्वपूर्ण हिस्सा है, साथ ही पार्टी उस पूर्वोत्तर राज्य के लोगों के ‘जख्मों पर मरहम’ लगाने की प्रक्रिया शुरू करना चाहती है। मणिपुर में तीन मई को हिंसा शुरू होने के बाद से कुकी और मेइती समुदाय के लोगों के बीच जातीय संघर्ष में 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

60,000 से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान आर्थिक असमानता, ध्रुवीकरण और तानाशाही के मुद्दे उठाए थे, वहीं ‘न्याय यात्रा’ में देश के लोगों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाने के पश्चात गांधी अब देश के लोगों के लिए न्याय मांगेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के अन्य धड़े इस यात्रा में शामिल होंगे, वेणुगोपाल ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

रमेश ने बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया था। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पिछले वर्ष सात सितंबर से शुरू हुई थी। यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरी थी और इसमें 4,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की गई थी।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीकांग्रेसमणिपुरमुंबईमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला