लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे को किया फोन, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात?

By सुमित राय | Updated: May 27, 2020 14:51 IST

महाराष्ट्र में कोरोना संकट और राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बीच राहुल गांधी ने सीएम उद्धव ठाकरे को फोन किया है और लंबी बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे से कहा कि कोरोना संकट में कांग्रेस पूरी तरह सरकार के साथ खड़ी है।राहुल गांधी ने आश्वासन दिया की कांग्रेस पार्टी घटक दल के रूप में गठबंधन के साथ है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले और राज्य सरकार पर खतरे की खबरों के बीच राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन किया और लंबी बातचीत की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे से कहा कि कोरोना संकट में कांग्रेस पूरी तरह सरकार के साथ खड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया की कांग्रेस पार्टी घटक दल के रूप में गठबंधन के साथ है।

राहुल गांधी ने ऐसे समय में उद्धव ठाकरे से बात की है, जब उन्होंने 26 मई को बयान दिया था कि महाराष्ट्र में कांग्रेस फैसला लेने की भूमिका में नहीं है। दरअसल जब राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था, "पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार है, जहां हम अपने हिसाब से फैसला कर सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार है जहां कांग्रेस सबसे छोटा दल है।"

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा था कि महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी दो बड़े दल हैं। जैसे हम कांग्रेस शासित राज्यों में फैसला ले सकते है, वैसे हम महाराष्ट्र में फैसला नहीं कर सकते।"

राहुल गांधी के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में कई सवाल खड़े होने लगे थे, जिसमें कहा जाने लगा था कि सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं यह भी आशंका जताई जाने लगी थी कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कांग्रेस की बात नहीं सुनते।

हालांकि इसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और उद्धव सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने मतभेद की खबरों को नकारा था। उन्होंने कहा था कि सभी तीनों पार्टियां हर हफ्ते बैठकें करती हैं, जहां फैसले लिए जाते हैं। सभी दल एक साथ काम कर रहे हैं।

देशभर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र से आए हैं कोरोना संक्रमण के मामले

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आए हैं और अब तक राज्य में 54758 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1792 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि महाराष्ट्र में 16954 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीउद्धव ठाकरेकांग्रेसशिव सेनामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला