लाइव न्यूज़ :

'हेल्थ इंश्योरेंस पर 18% और हीरे पर 1.5%', जीएसटी दरों को गिनाते हुए राहुल गांधी का तंज- ये दिखाता है कि पीएम किसकी फिक्र करते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2022 11:46 IST

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'गब्बर सिंह टैक्स' बताते हुए कहा कि ये एक दर्दनाक याद दिलाता है कि पीएम किसकी परवाह करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देये पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा हो।राहुल गांधी ने हाल ही में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर देश में "गुस्से और नफरत का माहौल" बनाने का आरोप लगाया था।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी 18 फीसदी, अस्पताल के कमरे पर जीएसटी 5 फीसदी, हीरों पर जीएसटी 1.5 फीसदी। 'गब्बर सिंह टैक्स' एक दर्दनाक याद दिलाता है कि पीएम किसकी परवाह करते हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "एकल, कम जीएसटी दर अनुपालन लागत को कम करेगी, सरकार को पसंदीदा खेलने से रोकेगी और गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर बोझ कम करेगी।" बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा हो। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "घटती आमदनी और रोजगार, ऊपर से महंगाई का बढ़ रहा प्रहार। प्रधानमंत्री जी का ‘गब्बर सिंह टैक्स’ अब ‘गृहस्थी सर्वनाश टैक्स’ का विकराल रूप ले चुका है।"

इसके अलावा उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "कांग्रेस के असली साधारण टैक्स को बीजेपी ने गब्बर सिंह टैक्स में बदल दिया. 1,826 दिनों में 6 दरें, 1000+ परिवर्तन! आराम? यह व्यापार करने के लिए एक बुरा सपना है, खासकर MSMEs के लिए। कांग्रेस जीएसटी 2.0 के साथ व्यापार और नौकरियों को पुनर्जीवित करेगी - एकल, कम दर, राज्यों के साथ उचित रूप से साझा।"

मालूम हो, राहुल गांधी ने हाल ही में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर देश में "गुस्से और नफरत का माहौल" बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यह भारत और देश के लोगों के हितों के खिलाफ है। बताते चलें कि राहुल गांधी लगातार 'अग्निवीर' योजना औ नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीजीएसटीनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र