लाइव न्यूज़ :

झारखंडः सरकारी कर्मचारियों ने लिए खुशखबरी, रघुवर सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

By भाषा | Updated: May 16, 2018 09:02 IST

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आज शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

Open in App

रांची, 16 मईः झारखंड सरकार ने अपुनरीक्षित वेतनमान वाले सरकारी कर्मियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की है जिसके चलते अब उन्हें 139 प्रतिशत की जगह 142 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि सिर्फ उन कर्मचारियों के लिए की गयी है जो अभी भी छठें वेतनमान में ही हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आज शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

कैबिनेट ने दर्जा प्राप्त मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के वेतन-भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। इस फैसले से दर्जा प्राप्त मंत्री का वेतन जहां 45 हजार रुपये होगा। वहीं अन्य भत्ते को मिलाकर उन्हें एक लाख 11 हजार रुपये प्रतिमाह प्राप्त होंगे। जबकि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री को अब वेतन मद में 40 हजार रुपये प्रतिमाह और अन्य भत्ते समेत कुल 96 हजार रुपये मिलेंगे।

कैबिनेट ने बोर्ड, निगम और प्राधिकार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के वेतन का भी निर्धारण किया है। अब अध्यक्ष को 75 हजार, उपाध्यक्ष को 50 हजार रुपये और सदस्यों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज