लाइव न्यूज़ :

पंजाब में जहरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत, 8 तस्कर गिरफ्तार

By निखिल वर्मा | Updated: July 31, 2020 22:45 IST

पंजाब में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन दर्जन से ज्यादा लोगों मौत हुई है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देशराब की अवैध इकाई का भी पता लगाने के लिए मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया है । शुक्रवार को बटाला में पांच लोगों की मौत होने से शहर में मृतकों की संख्या सात हो गयी

पंजाब के तीन जिलों में जहरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के अमृतसर, बटाला और तरन तारन जिलों में ये मौतें हुई हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने कहा कि मौत के पहले पांच मामले 29 जुलाई की रात अमृतसर के तारसिक्का के तांगड़ा और मुच्छल गांव से सामने आए। गुरुवार शाम अमृतसर के मुच्छल गांव में दो और लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी । तांगड़ा से ले जाए जाने के बाद अमृतसर के श्री गुरु राम दास अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी । जहरीली शराब पीने के कारण बाद में मुच्छल गांव से दो और लोगों की मौत की सूचना मिली जबकि बटाला में दो अन्य लोगों की मौत हो गयी ।

डीजीपी ने बताया कि शुक्रवार को बटाला में पांच लोगों की मौत होने से शहर में मृतकों की संख्या सात हो गयी जबकि तरनतारन से चार लोगों की मौत की सूचना मिली । आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत के मामले में जालंधर के संभागीय आयुक्त द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। बयान में कहा गया कि जांच में गौर किया जाएगा कि किस परिस्थिति में और किन वजहों से ये मौतें हुई ।

संभागीय आयुक्त जालंधर के साथ ही पंजाब के संयुक्त आबकारी और कर आयुक्त तथा संबंधित जिलों के एसपी द्वारा जांच की जाएगी । मुख्यमंत्री ने संभागीय आयुक्त को त्वरित जांच के लिए प्रशासन या पुलिस के किसी भी अधिकारी या अन्य विशेषज्ञ का भी सहयोग लेने की छूट दी है । बहरहाल, पुलिस ने मुच्छल गांव की निवासी बलविंदर कौर को आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और आबकारी कानून के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने मामले में किसी की भी संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है ।

शराब की अवैध इकाई का भी पता लगाने के लिए मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया है । बयान में कहा गया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चार लोगों- जसविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, कृपाल सिंह और जसवंत सिंह का अंत्यपरीक्षण शुक्रवार को किया जाएगा । बटाला में मृत लोगों की पहचान बूटा राम, भिंडा, रिकू सिंह, काला, कालू, बिल्ला और जतिंदर के तौर पर हुई । तरनतारन के मृतकों की पहचान साहिब सिंह, हरबान सिंह, सुखदेव सिंह और धरम सिंह के तौर पर हुई । 

टॅग्स :पंजाबशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र