लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार सिख गुरु की जयंती डिजिटल तरीके से मनाएगी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 19:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 अप्रैल कोरोना वायरस संकट को देखते हुए पंजाब सरकार सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती 28 अप्रैल से डिजिटल तरीके से मनाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम बृहद तरीके से आयोजित करने का माहौल नहीं है और वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की प्रमुख बीबी जागीर कौर से भी बात करेंगे कि सभी समारोह डिजिटल तरीके से आयोजित किए जाएं। यह जानकारी एक सरकारी बयान में दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘कीर्तन’ का प्रसारण टेलीविजन और सोशल मीडिया चैनलों पर किया जाएगा। लोगों से आग्रह किया जाएगा कि एक मई को ‘‘गुरु पर्ब’’ पर अपने घरों से सभी के कल्याण के लिए अरदास करें।

ऐतिहासिक समारोह की निगरानी के लिए बनी कार्यकारी समिति की बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि सभी कार्यक्रम तय समय पर होंगे लेकिन डिजिटल मोड में होंगे और भीड़ इकट्ठी नहीं होगी।

इससे पहले कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी और गुरजीत सिंह औजला ने इस वर्ष सांकेतिक समारोह आयोजित करने की जरूरत पर बल दिया और कोविड-19 की स्थिति सुधरने तक कोई भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर