लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कल पहला कैबिनेट विस्तार, चंडीगढ़ में समारोह; इसके बाद 12.30 बजे मंत्रिमंडल की पहली बैठक

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2022 16:13 IST

पंजाब में पहला कैबिनेट विस्तार शनिवार को किया जाएगा। चंडीगढ़ में एक विशेष आयोजन में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ में पंजाब की नई कैबिनेट का कल पहला विस्तार, 11 बजे दिन में दिलाई जाएगी शपथशपथ ग्रहण के बाद शनिवार दोपहर 12.30 बजे पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक भी होगी।

चंडीगढ़: पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की जबर्दस्त जीत के बाद राज्य में कैबिनेट का पहला विस्तार शनिवार को किया जाएगा। इसके तहत मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सामने आई जानकारी के अनुसार पंजाब कैबिनेट विस्तार समारोह सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा।

इसके बाद दोपहर 12.30 बजे पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक भी होगी। इससे पहले भगवंत मान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, शपथ लेने वालों में वे अकेले ही थी। बताया गया था मंत्री बाद में शपथ ग्रहण करेंगे।

शपथ लेने के बाद भगवंत मान एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को ही चंडीगढ़ में  पंजाब सिविल सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण किया था। मान ने बतौर सीएम शपथ ग्रहण राज्य के एसबीएस (शहीद भगत सिंह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में की थी।

23 मार्च को भ्रष्टाचार के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर होगा जारी

शपथ के बाद भगवंत मान ने गुरुवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार 23 मार्च को राज्य की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन जारी करेगी, ताकि लोग भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब कर सकें। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के शहादत दिवस पर जारी किया जाएगा। मान ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत 'वाटसेप नंबर' होगा और लोग रिश्वत मांग रहे या अन्य कदाचार में संलिप्त रहने वाले भ्रष्ट अधिकारियों का उस पर वीडियो 'अपलोड' कर सकेंगे।  

मान के इस ऐलान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया और अब मान तथा उनके (मान के) मंत्री पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे। 

पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने ऐलान में कहा था, ‘आने वाले समय में, हम एक ऐसा हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे, जो मेरा व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर होगा। यदि कोई आपसे रिश्वत मांगेगा, तो इससे इनकार नहीं करें। इसका एक वीडियो या ऑडियो रिकार्ड कर लें और इस नंबर पर भेज दीजिए।’ 

उन्होंने कहा, ‘मैं आपको गारंटी देता हूं कि हमारा कार्यालय इसकी पड़ताल करेगा और कोई भ्रष्ट व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा तथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।' उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। साथ ही, उन्होंने यह भी वादा किया कि वह अपने राज्य को लोगों को प्रताड़ित नहीं होने देंगे।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावभगवंत मानआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?