लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: आप की आंधी में अमरिंदर सिंह, नवजोत सिद्धू, बादल, सीएम चन्नी हारे, केजरीवाल की पार्टी 91 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 10, 2022 3:23 PM

Punjab Election 2022: पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया।आप उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके को 63163 वोट मिले जबकि चन्नी को 26199 वोट मिले।

Punjab Election 2022: पंजाब में आप की आंधी में कई बड़े नेता उड़ गए। पंजाब के दो बार के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपने गढ़ पटियाला नगर सीट से 19,873 मतों के अंतर से हार गए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट से हार गए। आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने भदौड़ विधानसभा सीट पर चन्नी को 36,964 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है। आप उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके को 63163 वोट मिले जबकि चन्नी को 26199 वोट मिले।

निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, आप की प्रदेश इकाई के प्रमुख मान ने कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के अंतर से हराया। बृहस्पतिवार को घोषित किए गए विधानसभा चुनाव के परिणाम के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के अजित पाल सिंह कोहली ने उन्हें पटियाला नगर सीट से मात दी।

पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख एवं पटियाला के शाही परिवार के वंशज सिंह (79) ने 2002, 2007, 2012 और 2017 में कांग्रेस की टिकट पर पटियाला सीट से चुनाव जीता था। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के खटकरकलां में होगा जो महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में ‘आप’ 117 सीटों में से 91 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

 वह राज्य में अगली सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। मान ने धूरी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में नहीं, बल्कि खटकर कलां में होगा। तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगेगी, इसके बजाय भगत सिंह और डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

उन्होंने लोगों से एकजुट होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने ‘आप’ को वोट नहीं दिया, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी। मान ने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि को बेहतर बनाने, महिलाओं की सुरक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केन्द्रित करेंगी। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में खेल ट्रैक और स्टेडियम बनाए जाएंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Aam Aadmi Partyपंजाब विधानसभा चुनावअमरिंदर सिंहनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSwati Maliwal ‘assault’ case: मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएंगी आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल, तीस हजारी अदालत पहुंचीं, केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर केस

भारत"अरविंद केजरीवाल अब अपराधी बन गए हैं, स्वाति मालीवाल की घटना से यह साबित हो गया है", हिमंत बिस्वा सरमा का 'आप' नेता पर हमला

भारतArvind Kejriwal Road Show: 'कमल का बटन दबाएंगे, मुझे जेल जाना पड़ेगा, वो मुझे तोड़ना चाहते हैं, मैं टूटा नहीं', चांदनी चौक में बोले केजरीवाल

क्राइम अलर्टSwati Maliwal Assault Allegations: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट, मुख्यमंत्री केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को समन जारी

भारतSwati Maliwal Case Update: 'द्रौपदी की तरह चीरहरण किया गया, शीशमहल अब शोषण महल बन चुका है', बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: सरकारी अस्पतालों की लापरवाही का नतीजा नागरिक न भुगतें

भारतPetrol Diesel Price Today: दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रु, मुंबई में 104.19 रु, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

भारतब्लॉग: मेघालय के पर्यावरण में जहर घोलती रैट होल माइनिंग

भारतब्लॉग: दो पहाड़ियों की एक जैसी है चुनावी दास्तान

भारतअमिताभ श्रीवास्तव का ब्लॉग: अब आर या पार के मुहाने पर पहुंचा चुनाव