लाइव न्यूज़ :

Punjab: मोहाली में 5 मंजिला इमारत ढही, महिला की मौत; NDRF और सेना की टीमों का बचाव अभियान जारी

By अंजली चौहान | Updated: December 22, 2024 10:43 IST

Punjab:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया।

Open in App

Punjab:पंजाब के मोहाली में पांच मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई वहीं, बिल्डिंग में कई लोगों के फंसे होने की अभी भी आशंका है। बताया जा रहा है कि मौके पर सेना और एनडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान चला रही है। इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है ऐसे में बचाव अभियान जारी है। 

गौरतलब है कि घटना बीती रात शनिवार को हुई और रात भर बचाव अभियान के बाद भी आज 22 दिसंबर को भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है। रविवार सुबह घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान बचाव अभियान जारी रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इमारत ढहने की घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जो एक महिला है। हिमाचल प्रदेश के ठियोग की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बचाए गए एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि मलबे में तीन और लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में एक जिम था और इसकी चार मंजिलें थीं। इमारत के मालिकों द्वारा बगल के प्लॉट पर खुदाई का काम किए जाने के कारण इमारत ढह गई। पुलिस के अनुसार, खुदाई के कारण जमीन धंस गई और उसके साथ ही इमारत भी गिर गई।

इमारत मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने चाओ माजरा गांव के मालिकों परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला अधिकारियों ने एक कंट्रोल रूम फोन नंबर (0172-2219506) जारी किया है और घायलों की सेवा के लिए सिविल अस्पताल (मेडिकल कॉलेज से जुड़ा हुआ), फोर्टिस, मैक्स और सोहाना सहित शहर के सभी प्रमुख अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। 

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने एक्स पर पोस्ट किया, "पूरा प्रशासन और अन्य बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। मैं प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि कोई जानमाल का नुकसान न हो, हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करता हूं।"

टॅग्स :ईमारत गिरने की दुर्घटनापंजाबएनडीआरएफPunjab Policeभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो