लाइव न्यूज़ :

द ग्रेट खली के नाम से मशहूर पहलवान दलीप सिंह राणा बीजेपी में शामिल, जानें पीएम मोदी के बारे में क्या कहा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 10, 2022 15:50 IST

दलीप सिंह राणा WWE यूनिवर्स में प्रसिद्ध हैं जहां उन्होंने बतिस्ता, शॉन माइकल्स और यहां तक ​​कि जॉन सीना और केन जैसे पेशेवर पहलवानों से लड़ाई की।

Open in App
ठळक मुद्दे2021 के डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम क्लास में शामिल किया गया था।"मैकग्रबर," "गेट स्मार्ट," और "द लॉन्गेस्ट यार्ड" जैसी फिल्मों में दिखाई दिए।

नई दिल्लीः पेशेवर पहलवान और वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) स्टार दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) भाजपा में शामिल हो गए। खली दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ने कहा कि द ग्रेट खली के हमारे साथ जुड़ने से यह युवाओं के साथ-साथ देश के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा। द ग्रेट खली (49) एक पूर्व विश्व हैवीवेट चैंपियन हैं, जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में 2021 के प्रतिष्ठित डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम क्लास में शामिल किया गया था।

राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, MoS जितेंद्र सिंह और लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'मैं बीजेपी में शामिल होकर खुश हूं। मुझे लगता है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। मैंने सोचा कि क्यों न देश के विकास के लिए उनके शासन का हिस्सा बनूं। मैं भाजपा की राष्ट्रीय नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ।

पंजाब पुलिस के अधिकारी रह चुके खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। खली ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था। बाद में सरकार ने तीनों कानूनों को रद्द कर दिया था।

जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि खली राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति हैं और वह कहीं भी रहें, उनका दिल भारत के लिए धड़कता है। खली ने कहा कि मोदी के रूप में भारत को एक अच्छा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि देश के विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

टॅग्स :BJPहिमाचल प्रदेशपंजाबडब्ल्यूडब्ल्यूईWWE
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह