लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की अनेक पंचायतों को किया पुरस्कृत

By भाषा | Updated: April 24, 2021 18:16 IST

Open in App

जयपुर, 24 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आनलाइन कार्यक्रम में राजस्‍थान की अनेक पंचायतों को पुरस्‍कृत किया।

यहां जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के तहत कोटा जिला परिषद को 50 लाख रूपए, पंचायत समिति कोटड़ा (उदयपुर) एवं पंचायत समिति चिड़ावा (झुंझुनूं) को 25-25 लाख रुपए और ग्राम पंचायत त्योंदया (झुंझुनूं) , ग्राम पंचायत 4 एनएन चानणा (श्रीगंगानगर), ग्राम पंचायत थूर (उदयपुर), ग्राम पंचायत निढारिया कलां (धौलपुर) तथा ग्राम पंचायत बर (पाली) को 10-10 लाख रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार राशि बैंक खाते में ऑनलाइन अंतरित की गई।

इसी तरह, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव सभा पुरस्कार के तहत झुन्झूनू जिले की भोजासर ग्राम पंचायत को भी 10 लाख रूपए, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के तहत पंचायत समिति मूंडवा-नागौर की ग्राम पंचायत अरवर को पांच लाख रुपए तथा बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार योजना के तहत पंचायत समिति नावां की ग्राम पंचायत मिण्डा को 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी बैंक खाते में ऑनलाइन अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पंचायती राज दिवस समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।

इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्यम से “स्वामित्व योजना“ के तहत राजस्थान,आंध्रप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के 5002 सीमावर्ती गांवों के चार लाख नौ हजार सम्पत्ति धारकों को ई-प्रोपर्टी कार्ड (पट्टे) वितरित किए। इस योजना के तहत ही राजस्थान के जैसलमेर जिले की फतेहगढ़ तहसील के 51 राजस्व गांवों के 616 लोगों को पट्टे वितरित किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारत अधिक खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका