लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि में होंगी शामिल

By भाषा | Updated: September 18, 2022 08:52 IST

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि में होने लंदन पहुंची द्रौपदी मुर्मू।एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को स्कॉटलैंड में बाल्मोरल कैसल आवास में 96 साल की उम्र में निधन हो गया था।एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा।

लंदन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने तथा भारत सरकार की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शनिवार शाम को लंदन पहुंचीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को स्कॉटलैंड में बाल्मोरल कैसल आवास में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह वेस्टमिंस्टर हॉल में रखी है तथा उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा।

राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं और इस दौरान वह सोमवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। उन्हें रविवार शाम को महाराजा चार्ल्स द्वितीय द्वारा बकिंघम पैलेस में विश्व नेताओं के लिए आयोजित एक भोज कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू को ले जा रहे विमान के दिल्ली से रवाना होने पर ट्वीट किया, ‘‘महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना जताने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन के लिए रवाना हो गई हैं।’’

विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर को नयी दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग गए थे। इससे एक दिन पहले भारत ने राष्ट्रीय शोक मनाया था। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने लंदन पहुंच गए हैं।

उनके एक आधिकारिक शोक संदेश पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने तथा शाम को बकिंघम पैलेज में भोज कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है। वह सोमवार को महारानी की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होंगे। बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन का हवाई अड्डे पर ब्रिटेन के राजदूत जेन हार्टले, ‘लॉर्ड लेफ्टिनेंट ऑफ एसेक्स’ जेनिफर टोलहर्स्ट तथा अन्य लोगों ने स्वागत किया।

टॅग्स :Queen Elizabeth IIDraupadi Murmuजो बाइडनJoe Biden
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला