लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार, ये होंगे नए मंत्री, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 7, 2023 17:42 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को आप नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के इस्तीफे प्राप्त हुए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति ने सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना को दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी।कथित भ्रष्टाचार के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया था।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा स्वीकार किया है। अधिसूचना जारी कर सूचना दी गई। राष्ट्रपति ने सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना को दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को आप नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के इस्तीफे प्राप्त हुए हैं, जिन्हें उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिए थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नाम उपराज्यपाल को भेजे थे। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद यह कदम उठाया गया था। भारद्वाज अभी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

ग्रेटर कैलाश से विधायक भारद्वाज ‘आप’ सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे। कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली आतिशी, सिसोदिया के शिक्षा दल की प्रमुख सदस्य रही हैं। उन्होंने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गौतम गंभीर के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और उसे लागू करने में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गत रविवार को गिरफ्तार किया था। जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल मई में धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लगातार हमले के बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिए। नए मंत्रियों की नियुक्ति होने तक सिसोदिया के विभाग कैलाश गहलोत और आनंद को दिए गए हैं।

भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद सहयोगी सिसोदिया और जैन ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। अधिकारियों के अनुसार, केजरीवाल ने दोनों नेताओं के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे। धनशोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जैन की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी।

अगस्त 2022 में आबकारी नीति घोटाले में नाम आने के बाद सिसोदिया को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। रद्द की जा चुकी आबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :Aam Aadmi Partyविनय कुमार सक्सेनाअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र