लाइव न्यूज़ :

बिहार से बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं को निकालने की तैयारी, राज्य गृह विभाग ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को लिखा पत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2026 15:43 IST

गृह विभाग के अपर सचिव, मो. शादाब मुस्ताक द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिकों की सूची तैयार की जाए

Open in App

पटना: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पूर्व में जारी किए गए आदेशों के आलोक में, बिहार सरकार ने अब अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना और अवैध घुसपैठ को रोकना है। इस मामले को लेकर बिहार के गृह विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए सभी जिलों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

गृह विभाग के अपर सचिव, मो. शादाब मुस्ताक द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिकों की सूची तैयार की जाए। प्रशासन को उन सभी इलाकों में सघन जांच करने को कहा गया है जहां अवैध प्रवासियों के छिपकर रहने की संभावना है। 

स्थानीय पुलिस और खुफिया तंत्र को रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें उनके पहचान पत्रों की जांच और स्थानीय स्तर पर उनके रहने की अवधि का सत्यापन शामिल है, ताकि वास्तविक घुसपैठियों को चिन्हित कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा सके। चिन्हित किए गए अवैध नागरिकों को कानून के दायरे में रखते हुए जल्द ही डिपोर्ट किया जाएगा। 

योजना के अनुसार, आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इन बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को क्रमशः बांग्लादेश और म्यांमार की सीमाओं पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के हवाले कर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि मानवीय गरिमा का ध्यान रखते हुए इन सभी को उनके मूल देश वापस सुरक्षित भेज दिया जाए।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र