लाइव न्यूज़ :

कोरोना: प्रशांत किशोर ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- 'भारत इससे बेहतर डिजर्व करता है, असफल है लॉकडाउन'

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2020 14:26 IST

किशोर ने हालिया ट्वीट में कहा, 'हमारी उन सभी उम्मीदों के लिए कड़वा सच ये है कि एक असफल लॉकडाउन, प्रति 10 लाख से कम कोविड-19 परीक्षण और इससे संक्रमित लोगों को इलाज न मिल पाने से कई ज्यादा बेहतर भारत की कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिक्रिया है।' 

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने एक बार फिर कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना।किशोर ने कहा- असफल है लॉकडाउन, इससे बेहतर डिजर्व करता है देश।

पटना: पूरा देश जहां एक ओर कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग लड़ रहा है तो वहीं रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) भी इसे लेकर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कोविड-19 (COVID-19) को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। ऐसे में प्रशांत लगातार अपनी बातों से सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। 

किशोर ने हालिया ट्वीट में कहा, 'हमारी उन सभी उम्मीदों के लिए कड़वा सच ये है कि एक असफल लॉकडाउन, प्रति 10 लाख से कम कोविड-19 परीक्षण और इससे संक्रमित लोगों को इलाज न मिल पाने से कई ज्यादा बेहतर भारत की कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिक्रिया है।' 

इस ट्वीट के जरिए किशोर ने साफतौर पर कहा कि देश में लॉकडाउन तो जारी है, लेकिन ये असफल है। इसके अलावा देश में प्रति 10 लाख लोगों में से कम ही लोगों का कोविड-19 परीक्षण और इससे संक्रमित मरीजों को इलाज भी नहीं मिल पा रहा है तो इससे अच्छा तो हमारी कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिक्रिया ही है। ऐसे में अब लोग प्रशांत किशोर के इस ट्वीट को केंद्र सरकार पर किए हुए तंज के रूप में देख रहे हैं। 

पहले भी केंद्र सरकार पर साध चुके हैं निशाना

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब किशोर इस तरह से सरकार पर हमलावर हुए हों। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर हाल-फ़िलहाल में कई ट्वीट किए हैं, जिसके जरिए को सरकार की असफलताओं को गिनाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोविड-19 से निपटने के लिए खुद की बेतरह तारीफ़ करने से पहले उन लाखों-करोड़ों के लिए वक्त निकालिए, जोकि सही तरीके से लागू नहीं किए गए लॉकडाउन के कारण हो रही तकलीफ झेल रहे हैं।

नितीश कुमार पर भी कसा तंज

प्रशांत किशोर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर भी तंज कस चुके हैं। उन्होंने सीएम को लेकर ट्वीट किया था, 'दिल्ली और अन्य कई जगहों पर बिहार के सैकड़ों गरीब लोग लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं। नितीश कुमार जी, जब दुनिया भर की सरकारें अपने लोगों की मदद कर रही हैं, बिहार सरकार इन लोगों को इनके घरों तक पहुंचाने अथवा जहां ये लोग हैं वहीं कुछ फ़ौरी राहत की व्यवस्था क्यों नहीं कर रही है?'

टॅग्स :प्रशांत किशोरकोरोना वायरसबिहार में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन