लाइव न्यूज़ :

12 महीने बीत जाने दें, फिर हम पूछेंगे कि 'एबीसी कौन जानता है, नीतीश कुमार के बयान पर प्रशांत किशोर ने किया पलटवार

By अनिल शर्मा | Updated: September 9, 2022 11:37 IST

प्रशांत किशोर ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि आप उन्हें (बिहार के लोगों को) यह क्यों नहीं बताते कि उनकी कमाई कब बढ़ेगी?" प्रशांत ने कहा- "12 महीने बीत जाने दें ... और फिर हम पूछेंगे कि 'एबीसी कौन जानता है और एक्सवाईजेड कौन जानता है'?" 

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने गुरुवार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश के बयान पर पलटवार किया।प्रशांत ने कहा कि नीतीश सब जानते हैं तो निति आयोग को बता दें, बिहार के लोगों के लिए क्या किया हैप्रशांत ने कहा कि बिहार में 13 करोड़ लोग रहते हैं जिनमें करीब 8 करोड़ लोग एक दिन में ₹100 भी नहीं कमा पाते हैं।

पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 12 महीने बीत जानें दें फिर हम पूछेंगे कि एबीसी कौन जानता है। प्रशांत ने ये प्रतिक्रिया नीतीश के दिल्ली में उनके उपर दिए बयान को लेकर दी है। नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर का बिना नाम लिए कहा था कि  "क्या उन्हें एबीसी पता है कि 2005 के बाद से राज्य में क्या हुआ है?"

प्रशांत किशोर ने गुरुवार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि "हो सकता है कि हम एबीसी नहीं जानते... आप यह सब जानते हों। आप नीति आयोग को बता सकते हैं... राज्य के लोगों के लिए क्या किया गया है। राज्य में करीब 13 करोड़ लोग रहते हैं और इनमें से करीब 8 करोड़ लोग एक दिन में ₹100 भी नहीं कमाते हैं। आप उन्हें यह क्यों नहीं बताते कि उनकी कमाई कब बढ़ेगी?" प्रशांत ने कहा- "12 महीने बीत जाने दें ... और फिर हम पूछेंगे कि 'एबीसी कौन जानता है और एक्सवाईजेड कौन जानता है'?" 

नीतीश कुमार ने प्रशांत पर निशाना साधते हुए उनपर भाजपा की मदद करने का भी आरोप लगाया था। नीतीश ने कहा कि अगर कोई इस तरह की बात कर रहा है, तो समझने की कोशिश करें। उनके दिमाग में जरूर कुछ होगा। यह भाजपा के साथ रहना या गुप्त तरीके से भाजपा की मदद करना हो सकता है।"

बिहार सीएम के इस बयान पर प्रशांत ने कहा, 'पिछले महीने तक वह भाजपा के साथ थे। आप 10 लाख नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा करें हम सहमत होंगे। आपके ऊपर भगवान है और आप पृथ्वी पर हैं। नौकरियां देने के वादे को पूरा करें हम अपने अभियान को वापस ले लेंगे और उनके पीछे खड़े होकर के उनको अपना नेता मान लेंगे और फिर से उनका काम करने लगेंगे। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र